Select Date:

राजधानी एक्सप्रेस में पैसेंजर के ऑमलेट में निकला कॉकरोच:ढाई साल की बच्ची के लिए मंगवाया था खाना

Updated on 20-12-2022 05:31 PM

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक पैसेंजर को अपने खाने में कॉकरोच मिला। यह खाना इंडियन रेलवे ने सर्व किया था। पैसेंजर ने खाने का फोटो लेकर ट्वीट किया और घटना के बारे में भारतीय रेलवे और रेल मंत्री पीयूष गोयल से जवाब मांगा।  इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे ने आरोपी कुक को सर्विस से हटा दिया है।

पैसेंजर ने ट्वीट में बताया ऑमलेट का फोटो पोस्ट करके लिखा कि  वे दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस में बैठे। अपनी 2.5 साल की बच्ची के लिए उन्होंने नाश्ते में एक्स्ट्रा ऑमलेट ऑर्डर किया। जब ऑमलेट आया तो उसमें एक कॉकरोच मिला। उन्होंने पूछा कि अगर मेरी बेटी को कुछ हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

पैसेंजर की शिकायत के जवाब में रेलवे सेवा ने इस घटना के लिए खेद जताया और उनका PNR नंबर और मोबाइल नंबर मांगा। मामले की पड़ताल के बाद रेलवे ने घटना के लिए जिम्मेदारी लोगों पर एक्शन लिया।

  • ऑमलेट बनाने वाले कुक को लापरवाह रवैए के चलते तुरंत सेवा से हटा दिया गया है।
  • सर्विस प्रोवाइडर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
  • रेलवे ने पैंट्री स्टाफ को चेतावनी दी है कि खाना बनाने और सर्व करने में ज्यादा कोताही बरतें।
  • इसके अलावा सेंट्रल रेलवे को कहा गया है कि पैंट्री कार में बेहतर पेस्ट कंट्रोल और फ्यूमिगेशन कराएं ताकि ऐसी कोई घटना फिर से न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.