Select Date:

नारियल ने बदल दी किस्मत, नौकरी छोड़कर शुरू किया कारोबार, आज सालाना करोड़ों रुपये की कमाई

Updated on 11-11-2024 12:35 PM
नई दिल्ली: केरल की सुमिला जयराज (Sumila Jayaraj) ने कभी नहीं सोचा था कि नारियल का कारोबार उनकी किस्मत बदल कर रख देगा। कभी नौकरी करने वालीं सुमिला आज नारियल के बने कई प्रोडक्ट बनाती हैं। इनकी ग्रीनौरा इंटरनेशनल (Greenaura International) नाम की कंपनी दुनियाभर में इनके प्रोडक्ट बेचती है। अपने कारोबार से सुमिला का रेवेन्यू सालाना करोड़ों रुपये है।

केरल के त्रिशूर की रहने वालीं सुमिला ने कभी नहीं सोचा था कि वह नारियल के कारोबार में उतरेंगी। सुमिला अपनी शादी के बाद मुंबई चली गई थीं। कुछ समय बाद ही वह जुड़वा बच्चों की मां बन गईं। उनका पूरा समय घर और बच्चों की देखभाल में निकल जाता था। 6 साल बाद उनके पति काम के सिलसिले में दुबई चले गए। बच्चे पढ़ाई में व्यस्त हो गए। ऐसे में उन्होंने जॉब करने के बारे में सोचा।

वापस आ गईं केरल


सुमिला ने जब तय कर लिया कि वह नौकरी करेंगी तो वह वापस केरल आ गईं। यहां उन्होंने वर्जिन नारियल तेल बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। वह यहां ग्राहकों की कॉल अटेंड करती थीं और ईमेल आदि का काम देखती थीं। यहां जॉब करते हुए उन्हें वर्जिन नारियल तेल के कारोबार में दिलचस्पी पैदा हुई। वर्जिन कोकोनट ऑइल साधारण कोकोनट ऑइल के मुकाबले काफी अच्छा होता है। इसमें पोषक तत्व भी ज्यादा होते हैं।

ऐसे शुरू की कंपनी


सुमिला जिस कंपनी में जॉब करती थीं, वहां वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो गईं। हालांकि, बोर्ड में एकमात्र महिला होने के कारण सुमिला का काम मुश्किल हो गया था। ऐसे में उन्होंने साल 2011 में अपना कारोबार शुरू करने के लिए जॉब छोड़ने का फैसला किया।

अगले साल यानी 2012 में करीब 15 लाख रुपये के निवेश के साथ सुमिला ने दो महिलाओं और एक ड्राइवर के साथ अपने घर के पास एक शेड में ग्रीननट नाम से एक छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की। इसमें वर्जिन कोकोनट ऑइल, डेसीकेटेड पाउडर, मिल्क पाउडर आदि जैसे नारियल आधारित प्रोडक्ट बनाए जाते थे।

एक साल बाद ही मिला बड़ा ऑर्डर


शुरुआत में सुमिला को कारोबार से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन साल 2013 में 1 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। साल 2021 में उन्होंने ग्रीननट इंटरनेशनल नाम से एक छोटी प्रोप्राइटरशिप फर्म शुरू की। हालांकि बाद में करीब 2 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इसे बदलकर ग्रीनौरा इंटरनेशनल कर दिया गया।

कई देशों में फैला कारोबार


ग्रीनौरा वर्तमान में ग्रीननट्स ब्रांड नाम से अपनी वेबसाइट के जरिए 13 से अधिक प्रोडक्ट बेचता है। ताजे नारियल का उपयोग करके बनाए गए प्रोडक्ट में नारियल का दूध, नारियल का तेल, सूखा नारियल पाउडर, नारियल का सिरका और नारियल का अचार आदि शामिल हैं। सुमिला का दावा है कि सारे प्रोडक्ट ऑर्गेनिक हैं और इनमें कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता।

कंपनी को अमेरिका, मलेशिया, सिंगापुर और यूरोपीय देशों से भारी मांग मिल रही है। इनकी कंपनी का हर महीने रेवेन्यू 20 लाख रुपये है। यानी ये सालाना 2.40 करोड़ रुपये कमाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.