अश्विन और शार्दुल में टक्कर, फिट हो पाएंगे गिल? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
Updated on
07-10-2023 02:33 PM
चेन्नई: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। रविवार को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा। यह भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का भी पहला मैच होगा। भारतीय टीम ने दो बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है तो ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन रह चुका है। पिछले वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का सफर समेफाइनल में समाप्त हो गया था।
शुभमन गिल चल रहे बीमार
भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके खेलने की उम्मीद नहीं के बराबर है। शुक्रवार को गिल को ड्रिप चढ़ाई गई थी। ऐसे में गिल की जगह रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा बल्लेबाज क्रम में तीसरे नंबर पर विराट कोहली, चौथे पर श्रेयस अय्यर और 5वें पर केएल राहुल खेलते नजर आ सकते हैं। अय्यर और राहुल चोट से वापसी के बाद शानदार लय में चल रहे हैं।
अश्विन या शार्दुल किसे मिलेगा मौका?
भारतीय टीम दो प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ उतरेगी। कुलदीप यादव प्रमुख स्पिनर होंगे। हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे। इसके बाद भी एक जगह खाली बचती है। इस जगह के लिए शार्दुल ठाकुर के साथ ही रविचंद्रन अश्विन दावेदार हैं। चेन्नई की धीमी और स्पिन की मददगार पिच को देखते हुए अश्विन का दावा मजबूत है। वह तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। ऐसे में उन्हें कई मैदान पर खेलने का काफी अनुभव है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…