Select Date:

राजस्थान की 'खेल पॉलिटिक्स' में आज से कर्नल राठौड़ की चुनौती, कांग्रेस के ओलंपिक खेल के सामने बीजेपी का 'जयपुर महाखेल'

Updated on 12-01-2023 05:55 PM

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में अब खेल पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। बीते वर्ष प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने व्यापक स्तर पर ग्रामीण और शहरी खेल ओलंपिक का आयोजन किया था। इन खेलों में प्रदेश के 35 लाख से ज्यादा लोग जुड़े थे। खेलों के जरिए कांग्रेस सरकार हर ग्राम पंचायत तक पहुंची और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने इन खेलों के बहाने ताबड़तोड़ हवाई दौरे किए और लोगों के बीच पहुंचे। अब बीजेपी भी खेलों के जरिए लोगों से जुड़ाव बढाने की जुगत करने में जुटी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (rajyavardhan singh rathore) ने गुरूवार 12 जनवरी को जयपुर के वैशाली नगर से महाखेलों (jaipur mahakhel 2023) का शुभारम्भ किया है।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा की सभी 8 विधानसभाओं में होंगे महाखेल

कांग्रेस के ग्रामीण ओलंपिक की तर्ज पर बीजेपी भी ग्रामीण क्षेत्रों से खेलों का आयोजन कर रही है। महाखेलों की शुरूआत जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के झोटवाड़ा विधानसभा से हुई। वैशाली नगर स्थित जानकी पैरेडाइज में राज्यवर्धन सिंह ने कबड्डी से पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच खेले गए कबड्डी के मैच से जयपुर महाखेलों का शुभारम्भ किया। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाएं आती है जिनमें कोटपूतली, बानसूर, जमवारामगढ, झोटवाड़ा, विराट नगर, आमेर, शाहपुरा और फुलेरा शामिल है। इन विधानसभाओं में अलग अलग दिन अलग अलग खेलों के आयोजन होंगे। अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं में खुद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल होंगे।

राज्य सरकार के खेल महाकुंभ में जुड़े थे 35 लाख लोग

राज्य सरकार ने पिछले साल ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया था। ग्रामीण खेल आयोजन में 30 लाख से ज्यादा लोग जुड़े थे। प्रदेश की हर ग्राम पंचायत तक सरकार पहुंची। स्थानीय प्रशासन को इन खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन का पूरा अमला खेल महाकुंभ में जुट गया था। पहले ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं हुई, फिर ब्लॉक और जिला स्तर के बाद राज्य स्तर तक खेलों का आयोजन हुआ। इन खेलों के जरिए राज्य सरकार को बार बार अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच रखने का अवसर मिला। अब बीजेपी भी लोगों से सीधा जुड़ने के लिए खेलों का सहारा ले रही


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.