Select Date:

आम आदमी को मिलेगा दिवाली गिफ्ट! सितंबर में हो सकती है जीएसटी काउंसिल की मीटिंग

Updated on 18-08-2025 01:21 PM
नई दिल्ली: सरकार गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार दिवाली पर जीएसटी में बड़ा रिफॉर्म लेकर आ रही है। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स कम हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग 18-19 सितंबर के आसपास हो सकती है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है।

राज्यों के वित्त मंत्रियों का एक समूह (GoM) इस योजना पर विचार करेगा। उसके बाद तारीख तय होगी। जीओएम की मीटिंग गुरुवार को होने वाली है। माना जा रहा है कि कांग्रेस टैक्स कम करने के विचार के खिलाफ नहीं है। लेकिन वह इसका क्रेडिट लेना चाहती है। जीएसटी में 12% और 28% के टैक्स स्लैब को हटाने की बात हो रही है। उम्मीद है कि इससे ग्राहकों पर टैक्स का बोझ कम होगा।

कांग्रेस का रुख

कांग्रेस के बड़े नेताओं और कांग्रेस-शासित राज्यों के वित्त मंत्रियों की कई बार इस पर अलग-अलग राय होती है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि कई बार वित्त मंत्रियों ने राज्यों और केंद्र सरकार के लिए राजस्व नुकसान की बात कही है। उन्होंने टैक्स कटौती का विरोध किया है। लेकिन राहुल गांधी का रुख अलग रहा है। सरकार का कहना है कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी के लोगों से इस बारे में बात करनी चाहिए
कई सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से टैक्स सुधार को रोकने की कोशिश करती रही है जबकि UPA सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान वह खुद इसे आगे नहीं बढ़ा पाई थी। कांग्रेस ने 2017 में संसद में जीएसटी लॉन्च के कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कई बार इसे "गब्बर सिंह टैक्स" बता चुका हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.