कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अहमदाबाद में? ऑस्ट्रेलिया मैदान छोड़ भागा, भारत लगा सकता है दांव
Updated on
19-07-2023 02:08 PM
तुषार दत्त, कपिल दवे, नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया को मिली थी। अब ऑस्ट्रेलिया खेलों के महाकुंभ से पीछे हट गया है। विक्टोरिया राज्य अनुमानित खर्चों में इजाफे के कारण अब 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी नहीं करना चाहता है। विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने इस बारे में कहा कि उनकी सरकार पिछले साल इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सहमत हुई थी ‘लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं’। दूसरी ओर, अब माना जा रहा है कि इसकी मेजबानी के लिए भारत दांव लगाए और अहमदाबाद में आयोजन हो सकता हैं।
2036 ओलिंपिक पर दांव लगाने की तैयारी में अहमदाबाद कॉमनवेल्थ पर भी लगाएगा दांव गुजरात सरकार ने 2036 ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाने के लिए अहमदाबाद में बुनियादी ढांचा तैयार करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार के सूत्रों ने संकेत दिया है कि वह 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स मेजबानी के लिए अहमदाबाद के लिए बोली लगा सकती है। गुजरात सरकार के सूत्रों ने बताया कि वह 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बोली लगाने के लिए अहमदाबाद की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब वह 2026 के लिए विचार कर रही है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसका समर्थन करेगी।
हाल ही में, ओलिंपिक के लिए अहमदाबाद की बोली के लिए मास्टर-प्लान तैयार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया स्थित बिजनेस प्लानिंग कंसल्टेंसी पॉपुलस को काम पर रखा गया था। सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव को विभिन्न ओलिंपिक खेल खेलने की सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा, क्योंकि अहमदाबाद 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा।
5 शहरों में होने थे कॉमनवेल्थ, बढ़ा खर्च तो छोड़ दी मेजबानी एंड्रयूज ने कहा कि उनकी सरकार ने शुरुआत में पांच शहरों में खेलों के आयोजन के लिए दो अरब 60 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (एक अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का बजट रखा था लेकिन हाल के अनुमानों के अनुसार संभावित लागत सात अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (चार अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गई है। एंड्रयूज ने कहा कि उन्होंने मेजबानी अनुबंध से हटने के अपनी सरकार के फैसले के बारे में राष्ट्रमंडल खेल आयोजकों को सूचित कर दिया है।
12 दिन के खेल में खर्च होने थे 6-7 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर एंड्रयूज ने कहा, ‘आज का दिन उन खर्चों के अनुमानों में गलती ढूंढने के बारे में नहीं है। 12 दिवसीय खेल आयोजन के लिए 6 से 7 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, हम ऐसा नहीं कर रहे हैं- इस पैसे को खर्चने का कोई फायदा नजर नहीं आता, यह सिर्फ खर्चा है और कोई फायदा नहीं।’ राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने एक बयान जारी कर कहा कि वे अपने विकल्पों पर सलाह ले रहे हैं।
इसलिए ऑस्ट्रेलिया का बढ़ा खर्च सीजीएफ ने कहा कि अनुमानित लागत में वृद्धि मुख्य रूप से क्षेत्रीय, बहु-शहर मेजबान मॉडल और विक्टोरिया सरकार के आयोजन स्थलों की योजना में बदलाव और अधिक खेलों को शामिल करने के फैसले के कारण हुई। सीजीएफ के बयान में कहा गया, ‘हम निराश हैं कि हमें केवल 8 घंटे का नोटिस दिया गया और सरकार के इस निर्णय पर पहुंचने से पहले संयुक्त रूप से समाधान खोजने के लिए स्थिति पर चर्चा करने पर कोई विचार नहीं किया गया।’ वर्ष 2026 के खेल 17 से 29 तक गिलॉन्ग, बेंडिगो, बल्लारत, गिप्सलैंड और शेपार्टन में होने थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…