'OIC की सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी सोच', इस्लामिक संगठन के बयान पर विदेश मंत्रालय की सख्त प्रतिक्रिया
Updated on
05-04-2023 06:06 PM
नई दिल्ली: भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के राम नवमी पर कई राज्यों में हुई हिंसा को लेकर दिए बयान पर सख्त प्रतिक्रिया की है। विदेश मंत्रालय ने ओआईसी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि यह उनकी सांप्रदायिक और भारत सोच विरोधी सोच को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने कहा, 'हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, ओआईसी सेक्रेटेरिएट का बयान उनके कम्युनल माइंडसेट और भारत विरोधी एजेंडा को दिखाता है।' दरअसल ओआईसी ने रामनवमी में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को मुस्लिमों पर संगठित हमला बताया था।
ओआईसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'हम भारत के संबंध में आज ओआईसी सचिवालय की ओर से जारी किए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं।' उन्होंने कहा, 'यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है।' दरअसल ओआईसी ने रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया (इस्लाम के प्रति पूर्वाग्रह) का उदाहरण बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने साथ मुस्लिमों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।
क्या है ओआईसी का बयान
ओआईसी ने कहा था कि ओआईसी जनरल सेक्रेटेरिएट रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर चिंता में है। मुस्लिम समुदाय को भारत के कई राज्यों में राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान टारगेट बनाया गया। बिहार शरीफ में 31 मार्च को मदरसे को जला दिया गया। ओआईसी ने भारतीय अधिकारियों से इस तरह के कृत्यों के उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। बिहार के नालंदा और रोहतास जिले में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आने के बाद से तनाव हैं। हिंसा के बाद दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…