ये कैसे हो सकता है... टीम इंडिया पर भारी पड़ा है बांग्लादेश, मैच से पहले ही डर का माहौल
Updated on
19-02-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से हो रहा है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होना है। इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होना है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है और बांग्लादेश के खिलाफ उसका रिकॉर्ड भी बहुत तगड़ा है। लेकिन पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश की टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का खेल दिखाया है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पिछले कुछ मैच इसके गवाह भी हैं। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को बिलकुल हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।
पिछले 5 मैचों में किसका पलड़ा भारी?
भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले 5 वनडे मैच का रिकॉर्ड देखा जाए तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड थोड़ा खराब नजर आता है। पिछले 5 मैचों में बांग्लादेश ने जहां 3 मैच जीते हैं, वहीं टीम इंडिया के हिस्से 2 जीत आई हैं। आखिरी बार किसी वनडे मैच में बांग्लादेश और भारत की टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भिड़ी थीं। उस वक्त टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा था। विराट कोहली उस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच थे, जिन्होंने सेंचुरी लगाई थी
बांग्लादेश का रिकॉर्ड तगड़ा
लेकिन उससे पहले टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में हुआ था। वहां भारतीय टीम को बांग्लादेश ने 6 रन से हरा दिया था। वहीं इससे पहले 2022 में टीम इंडिया ने एक मैच में बांग्लादेश को 227 रन से हराया था। ये वही मैच है जब ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में अपनी डबल सेंचुरी बनाई थी।
बांग्लादेश ने मारी बाजी
वहीं इसी सीरीज के इससे पहले मैच में बांग्लादेश ने बाजी मारी थी। बांग्ला टाइगर्स ने टीम इंडिया को उस मैच में कांटे की टक्कर के बाद 5 रन से हरा दिया। वहीं उससे पहले एक मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हराया था। ऐसे में ये साफ देखा जा सकता है कि इंटनेशनल क्रिकेट में थोड़ा छोटा कद होने के बावजूद भी बांग्लादेश की टीम पिछले 5 मैचों में टीम इंडिया पर भारी पड़ी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…