Select Date:

500 करोड़ रुपए का IPO लाना चाहती है कंपनी, फाउंडर बेचेंगे 4.73 करोड़ शेयर

Updated on 23-12-2023 02:02 PM

ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के जरिए 5,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) भी फाइल कर दिया है। इसमें 9.52 करोड़ शेयरों का OFS भी शामिल है। अकेले कंपनी के फाउंडर भावेश अग्रवाल 4.73 करोड़ शेयर बेचेंगे। हालांकि IPO की तारीखों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

15 साल बाद आ रहा किसी दोपहिया कंपनी का IPO
2008 में बजाज ऑटो के शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद यह भारत में किसी दोपहिया निर्माता द्वारा पहला IPO होगा। यानी किसी दोपहिया निर्माता कंपनी का IPO आए हुए 15 साल हो चुके हैं।

ओला इलेक्ट्रिक की मार्केट में 32% हिस्सेदारी
ओला इलेक्ट्रिक इस समय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कैटेगरी में मार्केट लीडर के तौर पर उभरी है, कंपनी की नवंबर तक मार्केट हिस्सेदारी लगभग 32% थी। वाहन के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने लगभग 30,000 यूनिट्स वाहन की बिक्री की।

DRHP क्या होता है?
DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है। इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

कंपनियां क्यों लाती हैं IPO?

ब्रांडिंग में मदद : एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद कंपनी की ब्रांडिंग में मदद मिलती है। इससे लोग उस कंपनी के बारे में ज्यादा जानने लगते हैं।

जोखिम का बंटवारा : जब आप कंपनी का शेयर खरीदते हैं तो उसके प्रमोटर की तरह जोखिम में आप भी हिस्सेदार बन जाते हैं। जोखिम इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास कितने शेयर हैं। लेकिन प्रमोटर अपना जोखिम बहुत सारे लोगों में बांटने में जरूर कामयाब हो जाता है।

कारोबार बढ़ाने के लिए : जब भी कोई कंपनी आईपीओ लाने का फैसला करती है तो आमतौर पर वो कारोबार बढ़ाने के लिए पूंजी जुटाना चाहती है। इससे कंपनी को कारोबार के विस्तार के लिए आवश्यक धनराशि मिल जाती है और उसे कर्ज नहीं लेना पड़ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.