Bigg Boss OTT 3 Winner बनने के लिए नेजी और सना मकबूल में टक्कर, टॉप-5 में से बाकी तीन हुए बेघर: रिपोर्ट
Updated on
02-08-2024 06:08 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को है और वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। इस सीजन का विनर कौन होगा, यह तो 2 अगस्त को फिनाले की रात ही पता चलेगा। लेकिन अभी यह पता चल गया है कि खिताबी जंग सना मकबूल और नेजी के बीच होने वाली है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लव कटारिया और अरमान मलिक के डबल एलिमिनेशन के बाद शो को रणवीर शौरी, साई केतन, कृतिका, नेजी और सना मकबूल के रूप में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए थे। लेकिन अब इनमें से तीन कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं।
'बिग बॉस' से जुड़ी खबर देने वाले 'द खबरी' के मुताबिक, Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले के कुछ हिस्से गुरुवार, 1 अगस्त को शूट किए गए। इस दौरान तीन कंटेस्टेंट्स को बेघर कर दिया गया। वहीं एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस शूट की। लव कटारिया, अरमान मलिक, विशाल पांडे और नीरज गोयत ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार ने शूट किया ग्रैंड फिनाले
'द खबरी' ने बताया कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने भी ग्रैंड फिनाले पर शिरकत की। वो अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को प्रमोट करने आए थे। पर साथ ही वो एक कंटेस्टेंट का एविक्शन कर गए।
बेघर हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स
'द खबरी' के मुताबिक, टॉप-5 में से साई केतन राव पांचवे नंबर पर घर से बेघर हो गए हैं। चौथे नंबर पर कृतिका मलिक को बेघर किया गया, जबकि तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी को जनता के वोटों के आधार पर एलिमिनेट कर दिया गया। उनका एविक्शन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने किया।
सना मकबूल और नेजी के बीच लाइव वोटिंग
इन तीनों के बेघर होने के बाद अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी के लिए सना मकबूल और नेजी के बीच टक्कर होगी। सना और नेजी के बीच होने वाली खिताबी जंग में विनर चुनने के लिए लाइव वोटिंग भी हो सकती है। बेशक, अभी टॉप-2 कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी सामने आ गई है, पर विनर 2 अगस्त की रात ही अनाउंस किया जाएगा, तब तक आप सभी अपने सब्र की सीमा बांधे रखिए।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…