ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'
Updated on
15-01-2026 01:34 PM
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इस बीच, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने यूपी में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान उनसे बीजेपी, सपा और कांग्रेस से जुड़े ब्राह्मण समुदाय के नेताओं ने मुलाकात की और अपने समुदाय की उपेक्षा पर चिंता जताई। मायावती ने कहा कि बसपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है।
अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने बसपा शासनकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों में यूपी का सबसे ज्यादा विकास हुआ। ना सिर्फ दलित समुदाय बल्कि अन्य समुदायों के लिए भी हमने काम किया।
'सपाई गुंडों ने मेरी जान लेने की कोशिश की'
मायावती ने सपा पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गुंडों और अपराधियों का राज था। उस दौरान दलितों का सबसे ज्यादा शोषण किया गया। 1995 में हजारों सपाई गुंडों ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर मुझे जान से मारने की कोशिश की थी। यह बात किसी से छिपी नहीं है।
2007 में ब्राह्मण-दलित वोटों ने दिलाई थी कुर्सी
इस दौरान मायावती ने फिर दोहराया कि बसपा 2027 विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। गौरतलब है कि 2007 विधानसभा चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग के सहारे बसपा ने यूपी की सत्ता पर कब्जा जमाया था। अपने परंपरागत दलित वोटों के साथ ब्राह्मण वोटरों को साथ लेकर मायावती ने विपक्षी दलों को धाराशायी कर दिया था। ब्राह्मण और दलित सोशल इंजीनियरिंग के फॉमूर्ले को मायावती एक बार फिर आजमाने के प्रयास में हैं।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…