मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार पर लगाया दांव, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ
Updated on
16-04-2024 03:03 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से तेजतर्रार नेता कन्हैया कुमार को उम्मीदवार है। बीजेपी ने इस सीट से मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। केवल मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। उनका मुकाबले में कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उतारा है। दिलचस्प बात है कि इन दोनों का संबंध बिहार से है। जानिए कितनी है कन्हैया कुमार की नेटवर्थ...
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार ने साल 2019 में बेगूसराय सीट से बीजेपी के गिरिराज सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 5,57,848 रुपये बताई थी। इसमें 3,57,848 रुपये की चल संपत्ति और 2,00,000 रुपये की अचल संपत्ति थी। हलफनामे के मुताबिक कन्हैया कुमार की इनकम का मुख्य जरिया फ्रीलांस राइटिंग, गेस्ट लेक्चर और किताबों की रॉयल्टी थी। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है और न ही उनके पास कोई जूलरी है। अलबत्ता बिहार में उनके नाम पर एक पैतृक संपत्ति है जिसकी वैल्यू 20,00,00 रुपये है। कन्हैया कुमार के पिता किसान हैं जबकि मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं।
मनोज तिवारी की संपत्ति
बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी की बात करें तो 2019 के हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 24,28,17,031 रुपये है। तब उन पर 1,36,18,755 रुपये का कर्ज भी था। हलफनामे के मुताबिक मनोज तिवारी के पास 8,64,11,031 रुपये चल संपत्ति और 15,76,56,000 रुपये की अचल संपत्ति थी। उनकी कमाई का जरिया एक्टिंग, विज्ञापन और मॉडलिंग है। साथ ही उनके पास बिहार के कैमूर में तीन जमीन है। इसके साथ-साथ उनके पास दिल्ली, मुंबई और बनारस में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी भी है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनोज तिवारी के पास पांच कारें हैं जिनकी कीमत करीब 54 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास 134 ग्राम गोल्ड जूलरी भी है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…