बुमराह से भिड़े कोंस्टास, दो गेंद में ही मिल गया जवाब, अब पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम कोस रही होगी
Updated on
03-01-2025 04:53 PM
सिडनी: मेलबर्न टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच गेंद और बल्ले की जंग थी। पहली पारी में कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ कई लाजवाब शॉट खेले तो दूसरी पारी में बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। सिडनी टेस्ट में भी दोनों की टक्कर की उम्मीद फैंस लगाए बैठे थे। कोंस्टास ने पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह को चौका मार दिया। हालांकि इसके बाद बुमराह ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया
बुमराह और कोंस्टास में भिड़त
ऑस्ट्रेलिया की पारी के तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच भिड़त हो गई। इस बार भिड़ंत जुबानी थी। ओवर की चौथी गेंद के बाद उस्मान ख्वाजा स्ट्राइक पर थे। वह गेंद का सामना करने के लिए तैयार होने में समय ले रहे थे। ये बात बुमराह को पसंद नहीं आई। उन्होंने कुछ कहा तो कोंस्टास नॉन स्ट्राइकर एंड से जवाब देने लगे। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की तरफ बढ़े। अंपायर ने बीच बचाव किया और फिर खेल शुरू हो पाया।
आखिरी गेंद पर आउट हुए ख्वाजा
यह विवाद चौथी और पांचवीं गेंद के बीच हुआ था। बुमराह ने अगली गेंद डाली तो ख्वाजा ने उसे छोड़ दिया लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में केएल राहुल के हाथों में चली गई। विकेट मिलने के बाद गुस्से में बुमराह कोंस्टास की तरफ बढ़े। फिर रूक गए और घुरने लगे। दूसरी तरफ कोंस्टास ने सिर नीचे किया और आगे बढ़ गए। यह सिडनी टेस्ट के पहले दिन की आखिरी गेंद भी थी
185 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
रोहित शर्मा ने भले ही टीम के हित में खुद को बाहर रखने का फैसला किया लेकिन नये साल में भी भारतीय बल्लेबाजों का हाल नहीं बदला और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को पूरी टीम 185 रन पर आउट हो गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन बनाये थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…