Select Date:

कानपुर के कंटेस्टेंट ने मां के लिए सीखी थी मेहंदी

Updated on 02-09-2022 06:40 PM

अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो मेहंदी के लिए कानपुर के अनिल माथुर को ही बुलाइएगा। यह बात सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में कही। वह कानपुर के सहायक शिक्षक अनिल माथुर की शिक्षा से अधिक मेहंदी कला से प्रभावित हुए।

मां के लिए सीखी मेहंदी

अमिताभ ने केबीसी की हॉट सीट पर बैठे अनिल से मेहंदी के बारे में पूछा। कहा, क्या शादी-विवाह में भी मेहंदी लगाने जाते हैं। तब अनिल ने जवाब दिया कि मेहंदी लगाना मां के लिए सीखा था। त्योहार में जब हर महिलाएं मेहंदी लगाती थीं तो मेरी मां को नहीं लगाना आता था और वह उदास रहती थीं। केबीसी में 10वें सवाल तक अनिल पहुंचे लेकिन गलत जवाब देने के कारण सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत सके।

तीन साल से कर रहे थे ट्राई

जरौली फेस-2 में रहने वाले अनिल माथुर भीतरगांव ब्लॉक में सहायक अध्यापक हैं। अनिल के पिता रामदीन माथुर मजदूर थे तो मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। पहले आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। अनिल ने बताया कि वर्ष 2014 से केबीसी नियमित रूप से देख रहा हूं। पिछले तीन वर्षों से केबीसी में जाने का प्रयास कर रहा था, इस बार सफलता मिली। सात अगस्त को मुंबई गया था। जहां केबीसी के क्वालीफायर राउंड में अकेले तीनों सवाल का सही जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंचा। तीसरा सवाल पूछा गया था कि सल्तनत काल में किस वंश ने शासन नहीं किया है। इसका सही जवाब था मुगल सल्तनत।

10वें सवाल का दिया गलत जवाब

अनिल ने बताया कि 10वें सवाल तक पहुंचा था। सवाल था कि ऐसा कौन व्यक्ति है, जो साहित्य अकादमी पुरस्कार लेने गए थे, इस चक्कर में आस्कर पुरस्कार लेने नहीं गए थे। इसका सही जवाब सत्यजीत रे था लेकिन एआर रहमान बताकर 3.20 लाख रुपये से सीधे 10 हजार रुपये पर आ पहुंचा।

अमिताभ के लिए ठग्गू का लड्डू लेकर पहुंचे थे 

अनिल केबीसी में ठग्गू का लड्डू लेकर पहुंचे थे, जिसे देख अमिताभ काफी खुश हुए। अनिल ने बंटी और बबली फिल्म की शूटिंग के दौरान का किस्सा भी सुनाया कि वह शूटिंग देखने गए थे।

बिग बी ने बताया, मां ने कहा था कि घर में एक कवि काफी है...

अनिल माथुर ने बताया कि गेम के बीच में अमिताभ बच्चन ने खुद बताया कि वे कवि क्यों नहीं बने। बिग बी ने कहा कि मैं कविता नहीं लिखता। मेरे घर में मेरे पिता कवि थे। जब मैं बड़ा हो रहा था और काम करने लगा, तब मेरी मां ने मुझसे कवि न बनने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि घर में एक कवि काफी है। इसके बाद उन्होंने भी कभी कवि बनने के बारे में नहीं सोचा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.