Select Date:

KBC में इन आसान सवालों के जवाब नहीं दे पाए कंटेस्टेंट

Updated on 27-09-2022 06:43 PM

कौन बनेगा करोड़पति यूं तो ज्ञान का खेल है और योग्य खिलाड़ी इस शो से करोड़ों रुपये जीतकर ले जाते हैं। हालांकि शो पर कई पर कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी आ जाते हैं जो बेहद आसान सवालों का जवाब भी नहीं दे पाते। इस तरह के खिलाड़ियों को न सिर्फ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता है बल्कि अमिताभ बच्चन भी शो में उन्हें डांट देते हैं। मजे की बात यह है कि सिर्फ कॉमनर्स ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी कई बार आसान सवालों के जवाब नहीं दे पाते। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में।

सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता रामायण?
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर सोनाक्षी सिन्हा बतौर मेहमान आई थीं। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। इसका जवाब सोनाक्षी सिन्हा ने सीता दिया था। जवाब गलत होने पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें यह कहकर डांटा था कि उनके घर का नाम रामायण है और उनके पिता और भाइयों के नाम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न हैं; फिर भी उन्हें इस आसान सवाल का जवाब कैसे नहीं पता है?

बाउंस हुआ ब्लड रिलेशन वाला सवाल
अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट ने ब्लड रिलेशन वाला सवाल पूछा था जिसका जवाब उसे नहीं पता था। अमिताभ बच्चन ने पूछा- अगर संगीता अमर के पिता की बहन हैं तो संगीता और अमर का क्या रिश्ता है? इस सवाल पर काफी देर सोचने के बाद कंटेस्टेंट ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया जिसके बाद उसे सही जवाब पता चला- बुआ भतीजा।

'इस रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं'
एक कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ने KBC में पूछा कि 'इस रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं' इस संदेश को आप कहां सुनते हैं? ऑप्शन्स थे- रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फोन या रेडियो। कंटेस्टेंट ने बड़ी देर सोचने के बाद जवाब दिया- रेलवे स्टेशन। यह सुनकर अमिताभ बच्चन ने भी अपना माथा पीट लिया था। सही जवाब था- फोन।

बिग बी ने पूछा इंद्रधनुष वाला सवाल
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सबसे आसान सवालों में इंद्रधनुष वाला सवाल भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि 'इंद्रधनुष के सातों रंगों को अगर मिला दिए जाए तो कौन सा रंग प्राप्त होगा?' बेसिक साइंस के इस सवाल का जवाब देते हुए हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट ने कहा- गहरा नीला। मजे की बात ये रही कि फोन अ फ्रेंड पर सही जवाब जानने के बाद भी कंटेस्टेंट ने गलत जवाब दिया था। सही जवाब था- सफेद।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.