Select Date:

सोने की कीमत में लगातार गिरावट, PC Jeweller और Titan के शेयर भी हुए धड़ाम, जानें कितना हुआ भाव

Updated on 08-07-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत लगातार गिर रही है। अगस्त वायदा अनुबंधों में हाल ही में आई तेजी अब कम हो गई है। 16 जून को सोना 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के शिखर पर था, लेकिन अब यह करीब 4000 रुपये तक गिर गया है। यानी इन 22 दिनों में इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट आ गई है। वहीं दूसरी ओर ज्वेलरी से जुड़ी कंपनियों (PC Jeweller और Titan) के शेयर में भी गिरावट आई है।

मंगलवार को सोने की कीमत 98 रुपये की गिरावट के साथ 97,172 रुपये पर खुली। इसके बाद भी इसमें गिरावट आती गई। सुबह 10:30 बजे सोने की कीमत 97,049 रुपये थी। सोने की कीमत में गिरावट का कारण दुनिया भर में चल रहे व्यापारिक तनाव और संभावित नीतिगत बदलावों को माना जा रहा है।

ट्रंप के टैरिफ ने डराया!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कहा कि 1 अगस्त से उन देशों पर उच्च शुल्क लगेगा जिनके साथ कोई समझौता नहीं है। लेकिन ट्रेजरी सचिव बेसेंट ने कहा कि देशों को बातचीत के लिए तीन और सप्ताह मिल सकते हैं। इससे व्यापार जोखिम कम हो गया है और सोने की सुरक्षित ठिकाने के रूप में मांग भी कम हो गई है।
मेहता इक्विटीज के वीपी (VP) कमोडिटीज राहुल कलंत्री के मुताबिक अमेरिका में नौकरियों के अच्छे आंकड़ों ने जुलाई में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम कर दी है। यानी अमेरिका में नौकरियां बढ़ रही हैं। इसलिए अब इस बात की उम्मीद कम है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को कम करेगा। इससे सोने में निवेश करने का आकर्षण कम हो गया है।

शेयर में कितनी गिरावट?

सोने-चांदी की ज्वेलरी का कारोबार करने वाली कंपनियों पीसी ज्वेलर्स (PC Jeweller) और टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) के शेयर में भी गिरावट आ गई। मंगलवार की इन कंपनियों के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिर गए।

पीसी ज्वेलर का शेयर सोमवार को 18.72 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कुछ तेजी के साथ 18.79 रुपये पर खुला। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आती गई। सुबह 10:30 बजे तक यह शेयर 8.70 फीसदी तक गिरकर 17.09 रुपये पर आ गया था। हालांकि इसके बाद गिरावट कुछ थमी, लेकिन बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई। यह 17.24 रुपये पर था।

वहीं टाइटन कंपनी का शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 10:30 बजे के कारोबार तक यह शेयर करीब 5.72 फीसदी गिरकर 3457.25 रुपये तक आ गया था। इसके बाद इसमें भी थोड़ी तेजी देखी गई, लेकिन यह लाल निशान पर ही था और 3476.40 रुपये था कारोबार कर रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.