Select Date:

सहकारिता का बड़ा योगदान है देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने में : अमित शाह

Updated on 09-09-2022 05:46 PM

 गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्य सहकारिता मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने राज्यों के सहकारिता मंत्रियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर ले जाने में सहकारिता का बहुत बड़ा योगदान हो।

अमित शाह ने कहा कि सभी राज्यों को मिलकर सहकारिता क्षेत्र के विकास हेतु टीम इंडिया की भावना से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि 100 साल में सहकारिता देश के अर्थतंत्र का मजबूत स्तंभ बने।

देश में जहाँ भी सहकारिता आंदोलन कमजोर हुआ है, वहां उसे मजबूत बनाने के लिए सभी राज्यों के सहकारिता विभागों को एक ही समविकास के मार्ग पर चलना चाहिए। अमित शाह ने ये भी कहा कि थ्रस्ट एरिया चाहे अलग-अलग हो लेकिन सहकारिता आंदोलन पूरे देश में एक समान रूप से चले इस दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश के अर्थतंत्र के विकास के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन जितना जरूरी है, उतना ही ज्यादा से ज्यादा जनता द्वारा उत्पादन भी आवश्यक है। यह सिर्फ सहकारिता के मॉडल से ही संभव हो सकता है।

अमित शाह ने आगे कहा की सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए देश में ऑर्गेनिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है। देश में अभी ऑर्गेनिक सामानों के सर्टिफिकेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। सहकारिता मंत्रालय एक मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव बना रहा है, जो सर्टिफिकेशन, मार्केटिंग व विश्वभर में इसके एक्सपोर्ट में मदद करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.