कोरोना के मामले ऐसे समय में बढ़ने लगे हैं जब इन्फ्लूएंजा से भी मौतें हो रही हैं। कई एक्सपर्ट कोरोना के मामले बढ़ने की वजह सब-वैरिएंट XBB.1.16 को मान रहे हैं। जयपुर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के चार पर्यटक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। महाराष्ट्र में पहले भी कोरोना के मामले काफी देखे गए थे। इस बार कोरोना के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा ने टेंशन पैदा कर दी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि राज्य में इन्फ्लूएंजा के कारण दो लोगों की मौत हुई है। 74 साल के एक व्यक्ति की मौत एच3एन2 से हुई है। जबकि दूसरा 23 साल का एमबीबीएस छात्र कोरोना के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा वायरस से भी संक्रमित था। ऐसे में मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाके से बचने की सलाह दी जा रही है। (फोटो- lexica AI)
