भारत में कोरोना केस 25% बढ़ गए, क्या खतरे की बज रही है घंटी
Updated on
03-01-2023 06:19 PM
नई दिल्ली: चीन समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच अब भारत में भी चिंता बढ़ गई है। देश में लगातार दूसरे सप्ताह कोरोना मामलों में इजाफा देखा गया है। हालांकि कोविड केस में इजाफा कम है। रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में देश में कोरोना के 1526 नए मामले दर्ज किए गए, जो कि पिछले सप्ताह के 1219 के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है। कोरोना के मामलों को देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी के साथ भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट XBB.1.5 के मामले भी बढ़ गए हैं। ये वही वैरिएंट है जिसके अमेरिका में 40 फीसदी मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि भारत में XBB.1.5 के लक्षण काफी मामूली हैं।
कोरोना से होने वाली मौतों में आई रेकॉर्ड कमी
इस बीच मार्च 2020 के बाद पहली बार पिछले सप्ताह यानी 26 दिसंबर-1 जनवरी के दौरान कोविड से होने वाली मौतों की संख्या घटकर छह पर आ गई। इससे पहले 16 से 22 मार्च 2020 में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई थी, इसके बाद पिछले सप्ताह में सबसे कम मौतों हुईं। टीओआई के कोविड डेटाबेस के अनुसार, इससे पिछले सप्ताह (19-25 दिसंबर) में 16 मौतें दर्ज की गई थीं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…