कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं रहा... मई में WHO ने दी गुड न्यूज
Updated on
06-05-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: कोरोना के घटते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज बड़ा ऐलान करते हुए दुनियाभर के लोगों को गुड न्यूज दी है। उन्होंने ऐलान किया कि कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं है। हालांकि इसका मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 अब वैश्विक हेल्थ इमरेजेंसी के योग्य नहीं है। इससे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रतीकात्मक अंत को पता चलता है। इस महामारी की वजह से एक समय में दुनिया के विभिन्न देशों में लॉकडाउन लगाया गया थ, जिससे दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। कम से कम 70 लाख लोगों की मौत हो गई।
कोरोना खत्म नहीं हुआ है-WHO डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण पूर्व एशिया व पश्चिम एशिया में संक्रमण के मामलों में आई हालिया तेजी के संदर्भ में कहा कि भले ही आपातकालीन दौर खत्म हो गया हो, महामारी का अंत नहीं हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि हर हफ्ते दुनिया भर में हजारों लोग अब भी संक्रमण से जान गंवा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अद्यनोम घेब्रेयेसस ने कहा, 'बहुत उम्मीद के साथ मैं घोषणा कर रहा हूं कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल का दौर पार कर चुका है। इसका यह मतलब नहीं है कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के तौर पर खत्म हो गया है।'
30 जनवरी को घोषित हुई थी महामारी संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने जब पहली बार 30 जनवरी, 2020 को कोरोना वायरस को एक अंतरराष्ट्रीय आपदा घोषित किया, तब तक इसे कोविड-19 नाम नहीं दिया गया था और चीन के बाहर इसका व्यापक प्रकोप भी नहीं था। तीन साल से अधिक समय के बाद, वायरस के कारण विश्व स्तर पर संक्रमण के अनुमानत: 76.4 करोड़ मामले सामने आए और लगभग पांच अरब लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है।
अमेरिका में कोविड-19 के संबंध में की गई सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन घोषणा 11 मई को समाप्त होने वाली है, जब टीके की अनिवार्यता सहित महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए अपनाए गए व्यापक उपाय समाप्त हो जाएंगे। जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन सहित कई अन्य देशों ने पिछले साल महामारी के खिलाफ लागू अपने कई प्रावधानों को हटा दिया था। डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को एक विशेषज्ञ समूह की बैठक के बाद शुक्रवार को अपने उच्चतम स्तर के अलर्ट को कम करने का फैसला किया।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…