कश्मीर का 1 इंच भी आजाद नहीं करा सके... पाकिस्तान ने बताया रॉ का एजेंट तो टीटीपी ने उड़ाया मजाक
Updated on
05-04-2023 06:37 PM
काबुल: पाकिस्तानी सेना के लिए काल बन चुके तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने कश्मीर का जिक्र करके जनरल मुनीर की सेना का बड़ा मजाक उड़ाया है। टीटीपी ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट बताए जाने के पाकिस्तानी सेना के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि मुनीर की सेना कश्मीर को आजादा कराने का दावा करती है लेकिन अभी तक एक भी इंच हासिल नहीं कर सकी है। टीटीपी के प्रोपेगैंडा विंग उमर मीडिया ने एक बयान जारी करके पाकिस्तानी सेना की अक्षमता का मजाक उड़ाया।
उमर मीडिया ने एक बयान जारी करके कहा कि पाकिस्तानी सेना के रॉ का एजेंट बताए जाने को खारिज कर दिया। टीटीपी ने कहा कि अगर उसे भारत का समर्थन हासिल होता तो पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के तालिबान के शासकों से उनकी जमीन पर टीटीपी के अड्डों के बारे में क्यों बात करती। टीटीपी ने पाकिस्तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल उठाया। उसने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत से कश्मीर की एक इंच जमीन भी आजाद नहीं करा सकी।
पाकिस्तानी सेना का खून बहा रहा है टीटीपी
तहरीक-ए-तालिबान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना केवल अपनी जनता का दमन करना जानती है। टीटीपी ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान के आर्थिक संकट और देश में राजनीतिक अराजकता के लिए सेना जिम्मेदार है। इस बीच तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे अफगानिस्तान की सरकार के साथ राजनयिक संबंध बनाएं। उसने दुनिया से तालिबान से बातचीत की अपील की। टीटीपी आतंकी लगातार पाकिस्तानी सेना हमले कर रहे हैं।
पिछले दिनों पेशावर की मस्जिद पर किए गए भीषण हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मारे गए थे। पाकिस्तान सरकार लगातार तालिबान से गिड़गिड़ा रही है कि वह टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई करे। तालिबान पाकिस्तान के इस अनुरोध को खारिज कर चुका है। तालिबान ने कहा है कि उसकी जमीन पर टीटीपी आतंकी सक्रिय नहीं हैं। टीटीपी आतंकी पाकिस्तान की वर्तमान सरकार को गैर इस्लामिक मानते हैं और वे पूरे देश में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। इन आतंकियों के पास अब अमेरिका के घातक हथियार आ गए हैं जिससे वे जानलेवा हमले कर रहे हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…