पाकिस्तान की बर्बादी का काउंटडाउन हुआ तेज, विदेशी मुद्रा भंडार अब तक का सबसे 'नीचे', सिर्फ 18 दिन बचे
Updated on
03-02-2023 06:55 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की बर्बाद होती अर्थव्यवस्था के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार और नीचे गिर गया है। विदेशी कर्ज की भरपाई के कारण पिछले सप्ताह 27 जनवरी तक इसमें 593 मिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3.1 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। ये फरवरी 2014 के बाद सबसे कम है। पाकिस्तान के लिए ये बुरी खबर इसलिए भी है क्योंकि इससे वह सिर्फ 18 दिनों का आयात ही कर सकता है। पाकिस्तानी रुपए का भी लगातार गिरना जारी है।
संसद के दो कारोबारी सत्र के बाद पाकिस्तानी रुपये में गुरुवार को गिरावट फिर से शुरू हो गई। इसका कारण ‘नई सरकार को लेकर आशावाद और IMF वार्ता में अड़चन’ बताया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह बात कही। जियो न्यूज के मुताबिक, दिन की समाप्ति पर पाकिस्तानी रुपया 2.52 रुपये की गिरावट के साथ 271.35 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा 272.17 रुपये तक जा पहुंची। बुधवार को रुपया 268.83 रुपये पर बंद हुआ था।
पाकिस्तान में पहुंचा IMF का मिशन
जियो न्यूज ने बताया कि इस साल की शुरुआत से अब तक रुपये में 44.92 की गिरावट आई है। पूंजी बाजार विशेषज्ञ साद अली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को सरकार की ओर से पेश की गई परिपत्र ऋण प्रबंधन योजना (सीडीएमपी) की अस्वीकृति के बारे में रिपोर्ट ने बाजार का विश्वास डगमगा दिया। उन्होंने कहा कि इन खबरों ने सरकार-आईएमएफ की चल रही वार्ता में अड़चन की संभावना के बारे में संदेह पैदा किया। आईएमएफ का एक मिशन इस समय पाकिस्तान में नौवीं समीक्षा के लिए बातचीत कर रहा है, जो 9 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक कर्मचारी स्तर का समझौता होने की उम्मीद है।
IMF ने क्या रखी शर्तें
IMF ने सरकार द्वारा पेश सीडीएमपी को खारिज कर दिया है और चालू वित्तवर्ष के लिए अतिरिक्त सब्सिडी को 335 अरब रुपये पर सीमित करने के लिए अधिकारियों से बिजली शुल्क 12.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने के लिए कहा है। तकनीकी स्तर की वार्ता के दूसरे दिन, वाशिंगटन स्थित ऋणदाता ने संशोधित सीडीएमपी को ‘अवास्तविक’ करार दिया, जो कुछ गलत धारणाओं पर आधारित है। इसलिए सरकार को बिजली क्षेत्र में नुकसान को रोकने के लिए अपने नीतिगत नुस्खे में और बदलाव लाने होंगे। आईएमएफ और वित्त मंत्रालय राजकोषीय मोर्चे पर अंतर को दूर करेंगे, जिसके बाद आगामी मिनी बजट के माध्यम से विभिन्न अतिरिक्त कराधान उपायों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…