देश या विदेश... अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जुलाई में कहां होगी शादी? आया यह बड़ा अपडेट
Updated on
23-04-2024 02:01 PM
नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई में होने वाली है। रिपोर्टों के अनुसार, यह लंदन के स्टोक पार्क एस्टेट में हो सकती है। दोनों का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हुआ था। इसमें देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। जुलाई में होने वाली शादी की तैयारियां अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी देख रही हैं। अनंत देश के सबसे दौलतमंद व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं।
क्या कहती है रिपोर्ट?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी लंदन के आलीशान स्टोक पार्क एस्टेट में होने वाली है। कहा जाता है कि दूल्हे की मां नीता अंबानी सभी व्यवस्थाओं की देखरेख कर रही हैं। अनंत ने पहले कहा था कि मां नीता अंबानी उनकी उपलब्धियों के पीछे बड़ी शक्ति रही हैं। उन्होंने अकेले ही तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन किया था।
कौन-कौन हो सकते हैं गेस्ट?
यह भी बताया गया है कि बॉलीवुड सितारों को लंदन में होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। शाहरुख खान, सलमान खान, बच्चन परिवार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विराट-अनुष्का, रणबीर-आलिया और विक्की-कैटरीना के जुलाई में होने वाली शादी में मेहमानों के रूप में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा उद्योग जगत और राजनीतिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां इसमें शिरकत कर सकती हैं। विवाह से पहले के कार्यक्रमों के लिए बहुत माइक्रो लेवल पर काम हो रहा है। हालांकि, विवाह समारोहों की बारीकियों का खुलासा नहीं किया गया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…