Select Date:

कोर्ट ने कंपनी की बैन हटाने की अपील को एक्सेप्ट किया, पल्स टेक्नोलॉजी चुराने का आरोप

Updated on 28-12-2023 01:46 PM

एपल की लेटेस्ट स्मार्टवॉच की अमेरिका में बिक्री जारी रहेगी। टेक कंपनी एपल ने ब्लड ऑक्सीजन फीचर के पेटेंट उल्लंघन के मामले में 'US कोर्ट ऑफ अपील' में मंगलवार को एक इमरजेंसी अपील दाखिल की थी। इस अपील में एपल स्मार्टवॉच को अमेरिका में इम्पोर्ट करने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकर कर लिया।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने अमेरिकी इंटरनेशनल ट्रेड कमिशन (ITC) के फैसले को बदलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह अपील की गई थी।

ब्लड ऑक्सीजन फीचर के पेंटेट विवाद पर अक्टूबर-2023 में यूनाइटेड स्टेट इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) ने कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अमेरिका में एपल वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 बेचने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था, जो 26 दिसंबर से प्रभावी हो गया है।

ये है विवाद

  • मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी मैसिमो लंबे समय से एपल पर अपने कर्मचारियों को काम पर रखने, उसकी पल्स ऑक्सीमेट्री टेक्नोलॉजी चुराने और इसे पॉपुलर एपल वॉच में शामिल करने का आरोप लगा रही है। साल 2020 में एपल ने अपने सीरीज 6 मॉडल की स्मार्टवॉच में पहली बार पल्स ऑक्सीमीटर फीचर दिया था, उसके बाद वह लगातार इस फीचर को अपने स्मार्टवॉच में दे रही है।
  • 2020 में मासिमो ने एपल के खिलाफ ट्रेड सीक्रेट्स की चोरी और पेटेंट उल्लंघन के लिए केस दायर किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि एपल ने वॉच सीरीज 6 के लॉन्च के दौरान उनके 10 पल्स ऑक्सीमीटर पेटेंट का उल्लंघन किया था। इस पर कोर्ट ने मासिमो के पक्ष में फैसला सुनाया था।
  • इसके बाद अक्टूबर-2023 में अमेरिकी इंटरनेशनल ट्रेड कमिशन (ITC) ने कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और फैसला सुनाया कि एपल ने मासिमो के पेटेंट में से एक का उल्लंघन किया है। वॉच में इस्तेमाल किए जा रहे ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के पेटेंट मासिमो के पास हैं, इसलिए एपल इन मॉडल को नहीं बेच सकता।

इस साल सितंबर लॉन्च हुई थीं एपल वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2
कंपनी ने इस साल सितंबर में 8 कलर ऑप्शन में एपल वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 लॉन्च की थी। वॉच सीरीज 9 में डबल टैप फीचर दिया गया है। यानी उंगलियों को दो बार टैप करने पर फोन कॉल उठ जाएगा। डबल टैप से ही फोन कट भी जाएगा।

अमेरिका में एपल वॉच सीरीज 9 के GPS वैरिएंट की कीमत 399 डॉलर है। GPS+सेलुलर की कीमत 499 डॉलर और वॉच अल्ट्रा 2 की कीमत 799 डॉलर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.