रोजाना 40 लीटर गाय देगी दूध, नहीं होगी बछिया... गडकरी ने बताया 'टेस्ट ट्यूब गोरी' का प्लान
Updated on
03-02-2023 06:34 PM
नई दिल्ली: अक्सर गाड़ियों और सड़कों की बात करने वाले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी बात कही है जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। नितिन गडकरी ने बताया कि देश में दूध का प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हुए हैं। कोल्ड ड्रिंक की बजाय दूध पीने की बात कही। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फ्लेवर के मिल्क मार्केट में आ रहे हैं। गडकरी ने देश में दूध का उत्पादन कैसे बढ़ेगा इसको लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 1952 में भारत की गिर नस्ल ब्राजील गई। इसी नस्ल की गाय वहां पर एक दिन में 60 लीटर दूध देती है। इसका कनेक्शन बताते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि जल्द भारत में ऐसा संभव होगा।
नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि भारत की ही गिर नस्ल की गाय ब्राजील गई। वहां उसी प्रजाति की गाय एक दिन में 60 लीटर दूध देती है। उसके बुल के सीमेन को 2 लीटर दूध देने वाली गाय को इंजेक्ट करते हैं तो 22 लीटर वाली गाय तैयार होती है। गडकरी ने कहा कि जैसे टेस्ट ट्यूब बेबी वैसे ही टेस्ट ट्यूब गोरी तैयार हो रही है। यह कुछ ऐसा होगा कि पेट में एंब्रियो बदलकर ऐसी गोरी होगी जो देसी नस्ल की होगी लेकिन 40 लीटर और 50 लीटर दूध देगी। इतना ही नहीं गोरी होगी गोरा होगा ही नहीं।
नितिन गडकरी ने कहा कि इससे मिल्क का प्रोडक्शन 3 गुना बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक की जगह मिल्क पीएं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन में 49 प्रतिशत प्रोटीन होता है हमें सोयाबीन खाना चाहिए। अमेरिका में वेज चिकन और वेज मटन मिल रहा है। हमें इसको खाना चाहिए। नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाए बिना विकास संभव नहीं है। सड़कें बनेंगी तो निवेश आएगा और इससे रोजगार बढ़ेगा। हमारी योजना है कि किसान अन्नदाता के साथ ही उर्जादाता बनेंगे।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…