जोशीमठ में आर्मी की कुछ बैरकों में भी आई दरारें, सैनिकों को किया गया शिफ्ट
Updated on
10-01-2023 06:21 PM
जोशीमठ: जोशीमठ में आपदा का असर भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर पर भी दिखने लगा है। जोशीमठ में भारतीय सेना का ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर है जहां से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के कुछ बैरक में भी दरारें आई हैं। जिसके बाद कुछ सैनिकों को वहां से दूसरे बैरक में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों का कहना है कि ये दरारें करीब एक हफ्ते पहले देखी गई। जिसके बाद सुरक्षा वजहों से यहां रहने वाले सैनिकों को ऊपर की तरफ के बैरक में भेज दिया गया। जो बैरक नदी से ज्यादा नजदीक हैं वहां यह दरारें आई हैं।
ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर करीब डेढ़ किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है। यह पहाड़ी पर है। हालांकि यहां ज्यादातर ढांचे प्रीफैब हैं और हल्के हैं। जोशीमठ में ITBP की एक बटालियन भी तैनात है। ITBP का बटालियन ऑफिस जोशीमठ से औली की तरफ जाते रास्ते में है। यह सेना के बटालियन हेडक्वॉर्टर से करीब 2 किलोमीटर औली की तरफ है और ज्यादा ऊंचाई पर है। सूत्रों के मुताबिक, अभी दरारों का असर जोशीमठ के निचले हिस्से में ही है और ITBP के ढांचे में कोई असर अब तक नहीं आया है।
सेना हेडक्वॉर्टर की तरफ जाती सड़कों पर भी कुछ दरारें आई हैं। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन भी उस इलाके की सड़कों पर नजर रखे हुए है और जहां पर काम करने की जरूरत होगी वह किया जाएगा। मंगलवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी जोशीमठ का दौरा करेंगे। वह सेना के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…