क्या होते हैं हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स वैसे फंड होते हैं, जो इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं। कुछ मामलों में फंड मैनेजर सोने और चांदी जैसे प्रीसस मेटल में भी निवेश करते हैं। हाइब्रिड फंड स्थिरता और संतुलित रिटर्न का एक आकर्षक संयोजन प्रदान करते हैं क्योंकि वे इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं। और इक्विटी के भीतर भी, उन्हें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में निवेश करने की आजादी है। क्योंकि ये फंड डेट और अन्य असेट क्लास में भी निवेश करते हैं।
