अरबों के बिजनेस को ठुकरा कर बने क्रिकेटर, फिर भी करोड़ों में है गौतम गंभीर का नेटवर्थ
Updated on
14-06-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके पास अकूत संपत्ति के हैं। खेल के साथ-साथ उन्होंने कई बड़े बिजनेस भी खड़े किए और उनका नेटवर्थ हजारों करोड़ तक का है। ऐसा ही एक क्रिकेटर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं। जिनका नेटवर्थ रिपोर्ट के मुताबिक 2023 करीब 250 करोड़ से भी अधिक का है। हालांकि गौतम गंभीर क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं लेकिन लोगों के यह नहीं पता है कि गौतम गंभीर ने अपने पिता के बिजनेस को ठुकरा कर क्रिकेट को चुना था।
गौतम गंभीर के पिता का दिल्ली में टेक्सटाइल का बिजनेस है लेकिन बचपन से ही क्रिकेट से प्रति कुछ कर गुजरने की चाहत ने उन्हें भारत का ओपनर बल्लेबाज बना दिया। क्रिकेट के मैदान पर भी गौतम गंभीर अपने बल्ले से खूब कोहराम मचाया और देश को दो-दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। खेल में नाम के साथ-साथ गंभीर ने खूब दौलत भी कमाई है।
गंभीर की ये दौलत क्रिकेट से मिलने वाले सैलरी के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट आदि से आया। इसके अलावा वह आईपीएल में कई सीजन तक सबसे महंगे प्लेयर में से एक रहे। यही कारण है कि उनका नेटवर्थ करीब 250 करोड़ से ऊपर का हो गया है। पिता के अलावा गंभीर के ससुर भी बिजनेसमैन हैं। वहीं क्रिकेट से संन्यास के बाद गंभीर ने अपने पिता के बिजनेस को भी संभाला है जिसका नाम YTC डेनिम प्राइवेट लिमिटेड है।
कहां से होती है गौतम गंभीर कमाई?
गौतम गंभीर अपने पिता दीपक गंभीर के साथ बिजनेस संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ जुड़े हैं। इस टीम के भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। इसके अलावा वह कई टीवी एड और एंडोर्समेंट करते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।
दिल खोल का करते हैं सेवा
गौतम गंभीर देश के उन क्रिकेटरों में से हैं जो दिल खोलकर सेवा भी करते हैं। दिल्ली में गौतम एक जन रसोई चलाते हैं जिसमें रोज सैकड़ों लोग मुफ्त में भोजन करते हैं। इसके अलावा उन्होंने सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया है। वहीं वह गौतम गंभीर फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं जो गरीब और अनाथ बच्चों की मदद करता है।
कैसा रहा है गौतम गंभीर का करियर
गंभीर टीम इंडिया के लिए कुल 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में गंभीर ने 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 शतक और 22 अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में गंभीर ने 5238 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम 11 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में गंभीर ने 7 अर्धशतक के साथ 932 रन बनाए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…