Select Date:

अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो महाडील से हर घंटे कमाएंगे 21 लाख रुपये! मेसी-एम्बाप्पे छूटे पीछे

Updated on 01-01-2023 07:05 PM
लंदन: वर्ल्ड कप में साधाराण प्रदर्शन और बढ़ती उम्र के बावजूद पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मांग नहीं घटी है। मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से बाहर किए जाने के बाद अब रोनाल्डो पहली बार यूरोप से बाहर निकलकर सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नासर से जुड़ गए हैं। इसे मध्य पूर्व के फुटबॉल के लिए बड़ी घटना माना जा रहा है। अल नासर ने पांच बार के बैलन डी ओर विजेता रोनाल्डो की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें वह टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं।
रोनाल्डो ने इस क्लब के साथ जून 2025 तक करार किया है। क्लब ने कहा, ‘इस करार से न सिर्फ क्लब को अच्छी सफलताएं हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि इससे हमारी लीग, हमारे देश और भविष्य की पीढ़ियों को भी सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा मिलेगी।’

फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा करार!
इस 37 वर्षीय फुटबॉल स्टार का यह करियर का अंतिम करार हो सकता है जिसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिलेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुर्तगाल का यह स्टार इस करार से प्रतिवर्ष 200 मिलियन यूरो (करीब 1775 करोड़ रुपये) की कमाई कर सकता है जिससे वह फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी बन जाएगा। रोनाल्डो ने एक बयान में कहा कि वह एक अलग देश में नई फुटबॉल लीग का अनुभव हासिल करने के लिए उत्सुक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.