खतरे में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड, हैट्रिक गोल के साथ लियोनेल मेसी ने कर ली है बराबरी
Updated on
16-10-2024 01:20 PM
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया। क्वालीफायर में अर्जेंटीना की टक्कर बोलीविया से हुई थी। इस मैच में अर्जेंटीना ने बोलीविया को 6-0 से हराया। अर्जेंटीना की इस जीत में टीम के दिग्गज लियोनेल मेसी ने हैट्रिक गोल दागा। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
दरअसल लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल में 10वीं बार हैट्रिक गोल दागने का कारनामा किया। इस मामले में अब मेसी रोनाल्डो के बराबर पहुंच गए हैं। रोनाल्डो ने भी इंटरनेशनल करियर में कुल 10 बार हैट्रिक गोल दागा है। वहीं ईरान के अली दाई 9 हैट्रिक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बोलीविया के खिलाफ डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का यह मुकाबला ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोमेंटल जिसे रिवर प्लेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता में खेला गया। बता दें कि जुलाई के बाद मेसी अपना सिर्फ दूसरा इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इससे पहले मेसी कोपा अमेरिका 2024 में अपने देश के लिए मैदान पर उतरे थे।
बोलीविया के खिलाफ डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का यह मुकाबला ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोमेंटल जिसे रिवर प्लेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता में खेला गया। बता दें कि जुलाई के बाद मेसी अपना सिर्फ दूसरा इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इससे पहले मेसी कोपा अमेरिका 2024 में अपने देश के लिए मैदान पर उतरे थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…