छोटे-मोटे खिलाड़ियों पर करोड़ों की बरसात, 'मिस्टर फिनिशर' रिंकू सिंह को IPL में मिलते हैं सिर्फ इतने लाख
Updated on
27-11-2023 02:57 PM
नई दिल्ली: तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं पर जहां इंडियन प्रीमियर लीग में करोड़ों की बरसात होती है तो दूसरी ओर टीम इंडिया के भविष्य के फिनिशर कहे जाने वाले रिंकू सिंह अभी लाखों में खेल रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक ही ओवर में 5 छक्के उड़ाने का कारनामा कर चुके रिंकू सिंह ने फ्रेंचाइजी को अकेले दम पर कई मैच जितवाए हैं और प्रदर्शन के आधान पर कई खिलाड़ियों पर अकेले भारी पड़ते हैं, लेकिन सैलरी के मामले में अभी वह काफी पीछे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, इन सीरीज में भी रहे मैच विनर भारत की युवा क्रिकेट सनसनी रिंकू सिंह विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैचों में ताबड़तोड़ विनिंग पारी खेलकर वाह वाही बटोरने वाले रिंकू गेंदबाजों के लिए किसी काल से कम नहीं हैं। रिंकू 2023 में जबरदस्त फॉर्म में हैं और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके प्रदर्शन ने उन्हें 2023 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारत लाने में मदद की।
5 छक्के लगाकर गुजरात पर दिलाई थी KKR के जीत यूपी के युवा क्रिकेटर ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने राज्य के यश दयाल के एक ही ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर सभी को चौंका दिया था और उनसे जीत छीन ली। हालांकि, वह उस पारी के बाद नहीं रुके और पूरे टूर्नामेंट में ऐसी और पारियां खेलते रहे। रिंकू ने 14 मैचों में 59.25 की औसत और 149.53 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 474 रन के साथ सीजन समाप्त किया। रिंकू सिंह आईपीएल 2024 टीम और कीमत रिंकू सिंह को आईपीएल 2018 में केकेआर ने 80 लाख की कीमत पर खरीदा था। वह एक होनहार युवा खिलाड़ी थे, लेकिन अपने पदार्पण के बाद पहले तीन सीजन में उनका प्रदर्शन यादगार नहीं रहा। हालांकि, अगले दो सीजन उनके लिए जबरदस्त थे, क्योंकि वह केकेआर के लिए मैच विजेता बने और घरेलू क्रिकेट में भी अपना फॉर्म जारी रखा और आखिरकार उन्हें भारतीय जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका मिला। आइए एक नजर डालते हैं उनके इतने सालों के आईपीएल सफर पर।
रिंकू सिंह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह वेस्टइंडीज और यूएसए में 2024 टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई की योजना में हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2024 के 17वें संस्करण में एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…