पहली बार 100 के पार... खास क्लब में शामिल हुई दो सरकारी कंपनियां, अडानी की कंपनी का पत्ता साफ
Updated on
06-07-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में हाल में काफी तेजी आई है। इसी हफ्ते बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 अंक का आंकड़ा छुआ था। इससे लिस्टेड कंपनियों की वैल्यू में तेजी आई है। देश में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनियों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। इस साल अब तक 29 कंपनियां इस क्लब में शामिल हो चुकी हैं। फिलहाल इस क्लब में 101 कंपनियां शामिल हैं। दो सरकारी कंपनियों मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को पहली बार इस खास क्लब में जगह मिली है। इन कंपनियों के शेयरों ने इस दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसके साथ ही संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, कमिंस इंडिया और इंडस टावर्स को भी इस क्लब में जगह मिली है। दूसरी ओर दो कंपनियां इस साल इस क्लब से बाहर हुई हैं। इनमें श्री सीमेंट और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) शामिल है।
बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल यानी 2023 की समाप्ति पर देश में 1 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनियों की संख्या 74 थी। इस साल अब तक 29 नई कंपनियां इस एलीट क्लब में शामिल हो चुकी हैं। यह मुकाम हासिल करने वाली कंपनियों में एबीबी इंडिया, वोडाफोन आइडिया, वेदांता, सोलर इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनएचपीसी, जाइडस लाइफसाइंसेज, बॉश, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रीज, एनएचपीसी, बीएचईएल और मैक्रोटेक डेवलपर्स शामिल हैं। इनके शेयरों में इस साल 50 से 90% की तेजी आई है। आरवीएनएल के शेयरों में शुक्रवार को 19 फीसदी तेजी आई और इसका मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस साल यह शेयर अब तक 174 फीसदी चढ़ चुका है। दूसरी ओर एमडीएल के शेयरों में इस साल 157 फीसदी तेजी आई है।
अडानी टोटल गैस बाहर
इस साल ट्रिलियन क्लब से केवल दो कंपनियां इस क्लब से बाहर हुई हैं। इनमें अडानी ग्रुप की अडानी टोटल गैस और श्री सीमेंट शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट से उनका मार्केट कैप गिरा है। अडानी टोटल गैस का शेयर पिछले साल आठ दिसंबर को 1,259.90 रुपये पर पहुंचा था जो इसका 52 हफ्ते का टॉप था। लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई। शुक्रवार को यह 891.35 रुपये पर बंद हुआ और इसका मार्केट कैप 98,031.57 करोड़ रुपये रह गया। श्री सीमेंट का मार्केट कैप 99,259.76 करोड़ रुपये रह गया है। इस साल सेंसेक्स में अब तक 10 फीसदी तेजी आई है। शेयर बाजार में लगातार पांचवें हफ्ते तेजी रही। इस साल पहली बार ऐसा हुआ है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…