हजारों की भीड़, चरम पर रोमांच... तभी हुआ बड़ा हादसा, लाइव मैच में फुटबॉलर की मौत
Updated on
15-02-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। रोमांच चरम पर था। गोलकीपर पेनल्टी रोकने के लिए तैयार हो रहा था। विपक्षी टीम के खिलाड़ी ने किक दागी और गोलकीपर ने गेंद रोक भी लिया, लेकिन यह क्या.... वह मुंह के बल गिरा और फिर उठ न सका...। यह कहानी एक नजर में फिल्मी जरूर लगती है, लेकिन यह हादसा बेल्जियम के गोलकीपर अर्ने एस्पिल के साथ हुआ। 25 वर्षीय गोलकीपर की मौत से खेल जगत सदमे में है।
बेल्जियम नेशनल टीम के 25 साल के गोलकीपर अर्ने एस्पिल विंकेल स्पोर्ट के मैदान में एक छोटी टीम के लिए खेल रहे थे। उस टीम का नाम फुटबॉल क्लब विंकेल स्पोर्ट-बी है। क्लब वेस्ट्रोजेबेके के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में विपक्षी टीम को पेनल्टी मिली। 25 वर्षीय ने शानदार डाइव लगाते हुए गोल तो मचा लिया, लेकिन वह मैदान पर गिर पड़ा। तत्काल मेडिकल टीम ने मोर्चा संभाला, लेकिन एस्पिल को बचाया नहीं जा सका।
इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि एस्पिल की मदद के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं और उन्हें बचाने के लिए वे सब कुछ किया, लेकिन अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद फुटबॉलर को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। क्लब ने एक बयान में कहा- विंकल स्पोर्ट आर्ने एस्पिल की अचानक मौत से बहुत गहरे शोक में है।
क्लब ने अपने बयान में कहा- हम इस दुख की घड़ी में अर्ने के परिवार और दोस्तों के साथ खड़े हैं। सोमवार को 1,000 से अधिक लोगों ने एस्पिल को श्रद्धांजलि दी। विंकेल के खेल निदेशक पैट्रिक रोट्सर्ट ने कहा- यह एक आपदा है और सभी के लिए एक झटका है। वह एक अद्भुत हमदर्द लड़का था। हमेशा अच्छे मूड में रहता था और मदद के लिए तैयार रहता था। यह वास्तव में एक बहुत बड़ा झटका है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…