Select Date:

इंग्लैंड में दुर्गा मंदिर के बाहर भीड़ ने किया विरोध-प्रदर्शन, लगाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे;

Updated on 21-09-2022 05:49 PM

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के स्मेथविक शहर में एक हिंदू मंदिर के बाहर मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के 200 से अधिक लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया में इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई लोगों को 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है।

सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे वीडियो में लोगों की भारी भीड़ को स्पॉन लेन स्थित दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान लोगों को 'अल्लाह हू अकबर' की तर्ज पर नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है।

स्थानीय प्रशासन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों को मंदिर की दीवारों पर चढ़ते हुए भी देखा गया। बर्मिंघम वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपना मुस्लिम नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर 'शांतिपूर्ण विरोध' का आह्वान किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.