नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत (Crude oil) में कई दिनों तक तेजी रहने के बाद बुधवार को गिरावट आई। पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में आठ फीसदी तेजी आई थी और इस हफ्ते भी पहले दो दिन यह तेजी के साथ बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) के अधिकारियों का कहना है कि महंगाई को रोकने के लिए ब्याज दरों को पांच फीसदी से ऊपर रखने की जरूरत है। इससे बाजार में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 13 जनवरी के खत्म सप्ताह में 76 लाख बैरल बढ़ गया। माना जा रहा था कि इसमें छह लाख बैरल की कमी आएगी। चीन ने कोरोना पाबंदियों में हाल में ढील दी थी जिस कारण कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिली थी। चीन दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है।
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| नई दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| मुंबई | 106.31 | 94.27 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| भोपाल | 108.65 | 93.90 |
| चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
| रांची | 99.84 | 94.65 |
| भोपाल | 108.65 | 93.90 |
| गांधीनगर | 96.63 | 92.38 |
| बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
| गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |