Select Date:

इस हफ्ते 6% से ज्यादा उछल चुका है कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Updated on 13-01-2023 06:08 PM
नई दिल्ली: शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल (Crude) की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन इस हफ्ते इसमें छह फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। चीन में डिमांड बढ़ने और अमेरिकी फेड रिजर्व (US Fed Reserve) के ब्याज दरों पर नरम रुख दिखाने की उम्मीद में तेज चढ़ रहा है। जानकारों का कहना है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी चीन में कच्चे तेल की खरीदारी बढ़ा रहा है। चीन ने करीब तीन साल बाद अपनी सीमाएं खोली हैं। इससे पहले वहां कोरोना से निपटने के लिए सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं। इस बीच अपने यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है।
सरकारी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले साल सात अप्रैल को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। लेकिन उसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमत यथावत बनी हुई है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत (petrol price in Delhi) 96.72 रुपये और डीजल का भाव (diesel price) 89.62 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का रेट 94.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

क्रूड की कीमत

कच्चे तेल की कीमत पिछले साल मार्च में 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। लेकिन हाल में यह 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थी। ब्रेंट क्रूड (Brendt Crude) और यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) में पिछले हफ्ते आठ फीसदी गिरावट आई थी। लेकिन इस हफ्ते लगातार तेजी आई है। ब्रेंट में इस हफ्ते 6.7 फीसदी और डब्ल्यूटीआई में 6.2 फीसदी तेजी आई है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट फ्यूचर्स 45 सेंट की गिरावट के साथ 83.58 डॉलर प्रति बैरल पर था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई भी 33 सेंट की गिरावट के साथ 78.06 डॉलर पर आ गया।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.