पश्चिम एशिया में सीजफायर से कच्चे तेल में भारी गिरावट, भारत को क्या होगा फायदा?
Updated on
08-04-2026 12:15 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद आज कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है। इससे होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद बंधी है। दुनिया का 20 फीसदी तेल इसी इलाके से गुजरता है। लेकिन ईरान युद्ध के कारण वहां से जहाजों की आवाजाही बाधित हुई थी। इसके कारण कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था जो यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर था।
लेकिन पश्चिम एशिया में सीजफायर की घोषणा से कच्चे तेल में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड में 15 फीसदी और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 23 फीसदी तक गिरावट आई। भारतीय समय के अनुसार 7.15 बजे ब्रेंट क्रूड 13.22 फीसदी यानी 14.45 डॉलर की गिरावट के साथ 94.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह अमेरिकन बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई भी 14.02 फीसदी यानी 15.83 डॉलर की गिरावट के साथ 97.12 डॉलर पर था। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह लगातार 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ था।
तेल भी ऐतिहासिक तेजी
ईरान तथा अमेरिका/इजरायल के बीच युद्ध के कारण मार्च में कच्चे तेल की कीमत में 50 फीसदी से अधिक तेजी आई थी जो इतिहास में एक महीने में सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। होर्मुज स्ट्रेट से खाड़ी के कई देश अपना तेल निर्यात करते हैं। लेकिन इसके बंद होने से दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई टाइट हो गई थी। इसे दुनिया का सबसे बड़ा तेल संकट माना जा रहा था। पाकिस्तान समेत कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी तेजी आई थी।
तेल का खेल
पश्चिम एशिया में सीजफायर से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
ब्रेंट क्रूड 15 फीसदी और डब्ल्यूटीआई क्रूड 23 फीसदी गिरा
दुनिया का 20 फीसदी तेल होर्मुज की खाड़ी से गुजरता है
ईरान युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी
भारत पर असर
कच्चे तेल की कीमत कम होने से भारत को भी काफी फायदा होगा। इससे रुपये पर भी दबाव कम होगा और डॉलर के मुकाबले वह मजबूत होगा। भारत अपना 85 फीसदी से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। ईरान युद्ध के कारण भारत में खासकर एलपीजी की काफी किल्लत हो गई थी। होर्मुज स्ट्रेट से तेल कारोबार सामान्य होने से भारत खाड़ी देशों से तेल और गैस का आयात कर सकेगा।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…