एक जीत से CSK, SRH को पछाड़ा, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में यूं किया बड़ा उलटफेर
Updated on
01-04-2025 01:06 PM
मुंबई: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ही ली। उसने शुरुआती दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में अश्वनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़े अंतर से हराया तो आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में खेल हो गया। मुंबई अचानक टेबल में सबसे नीचे से उछलकर छठे नंबर पर पहुंच गई, जबकि कोलकाता टीम अब सबसे आखिरी पायदान पर है। मुंबई ने कोलकाता को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 12.5 ओवरों में ही हरा दिया। केकेआर ने जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य रखा था, जबकि मुंबई ने दो विकेट खोकर 121 रन बनाते हुए जीत हासिल की।
CSK, SRH, RR और KKR को MI ने पछाड़ा मुंबई ने इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को पछाड़ दिया। चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को हराया था, जबकि उसे 2 मैचों में लगातार हार मिली। वह 7वें नंबर पर है। हैदराबाद ने राजस्थान को हराया था और फिर लगातार दो मैच हारने के बाद वह 8वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी मैच में हराया था, जबकि शुरुआत दो मैचों में उसे हैदराबाद और कोलकाता से हार मिली थी। वह 9वें नंबर पर है। आखिरी पायदान पर केकेआर को राजस्थान पर जीत मिली थी, जबकि बेंगलुरु और मुंबई ने उसे हराया है। इन सभी टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉपर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने दोनों ही मैच जीते हैं। उसने पहले कोलकाता को हराया और फिर चेन्नई को। उसके 4 पॉइंट्स हैं। दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ और हैदराबाद को हराने के बाद 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे और गुजरात टाइटंस चौथे नंबर पर है। इन दोनों के पास 2-2 मैचों में एक-एक जीत है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…