CSK तो CSK है... हाथी की देखभाल करने वाले बोमन-बेली का सम्मान, ऑस्कर विनर डायरेक्टर ने बढ़ाई चेपॉक की शान
Updated on
11-05-2023 08:12 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 में 10 मई को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के एक मैच से पहले खास कार्यक्रम हुआ। जिसमें हाथ देखभाल करने वाले दो रियल लाइफ हीरोज बोमन और बेली को सम्मानित किया गया। साथ ही ऑस्कर विनर फिल्ममेकर कार्तिकी गोंजाल्वेस भी इस दौरान वहीं मौजूद थीं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के बाद तीनों को टीम की जर्सी बतौर उपहार दी।
ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री
इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की मालकिन रूपा गुरुनाथ, चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के सीईओ केएस विश्वनाथन भी खास रूप से मौजूद थे, जिन्होंने स्मृति चिन्ह देकर बोमन-बैली को सम्मानित किया। सीएसके हाथियों के कल्याण के लिए मुदुमलाई टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन को एक चेक भी भेंट करेगा।
हाथियों की मदद करेगा CSK इस मौके पर सीइओ केएस विश्वनाथन ने कहा, 'हम अपने हाथियों की देखभाल करने वाले बोमन और बेली को कार्तिकी के साथ सम्मानित कर बहुत खुश हैं, जिनकी दिल को छू लेने वाली कहानी दूर-दूर तक पहुंची है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे अपने लोग वैश्विक स्तर पर पहुंच गए हैं। एशियाई हाथियों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और हम दो हाथियों अम्मू और रघु को उनके रहने के खर्च में योगदान में अपना समर्थन देकर भी खुश हैं।' प्लेऑफ की ओर चेन्नई अगर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर आईपीएल प्लेऑफ की दिशा में अगला कदम रख दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 167 रन बनाए, जिसमें धोनी ने नौ गेंद में 20 रन का योगदान दिया। जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी और उसकी पूरी पारी में 10 चौके भी नहीं लगे, उसके बल्लेबाजों ने सात चौके और चार छक्के लगाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…