CSK की लगातार दूसरी जीत, KKR का नहीं खुला जीत का खाता, IPL 2026 के 22वें मैच के बाद ऐसा दिख रहा पॉइंट्स टेबल
Updated on
15-04-2026 01:06 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच में हुआ। सीएसके ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया। टॉस गंवाकर चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रन का टारगेट केकेआर को दिया था। हालांकि कोलकाता 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। आइये जानते हैं चेन्नई की लगातार दूसरी जीत के बाद आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल कैसा दिख रहा है।
राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उन्होंने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उनके +0.899 नेट रन रेट के साथ 8 पॉइंट हैं। दूसरे नंबर पर 7 अंक के साथ पंजाब किंग्स है। पंजाब ने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। उनकी नेट रन रेट +0.720 है। बता दें कि पंजाब का 1 मैच कोलकाता के खिलाफ धुल गया था, जिसके चलते उनको 1 पॉइंट मिला था।
इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। आरसीबी ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनके 6 अंक हैं। आरसीबी का नेट रन रेट +1.148 है। सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर 4 अंक के साथ है। उन्होंने 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.576 है।
पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ है। उन्होंने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं। उनका नेट रन रेट +0.322 है। छठे पर गुजरात टाइटंस है। गुजरात ने 4 में से मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट -0.029 है। सातवें पर 4 में से 2 मैच जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स है। उनके 4 अंक हैं। लखनऊ का नेट रन रेट -0.427 है।
चेन्नई लगातार 2 मैच जीतकर 8वें नंबर पर पहुंची
चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। सीएसके ने 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं। उनका नेट रन रेट -0.846 है। मुंबई इंडियंस ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। ऐसे में 2 अंक और -0.772 की नेट रन रेट के चलते वे पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर 1 अंक के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स है। केकेआर ने 5 में से 4 मुकाबले हारे हैं जबकि 1 मुकाबला उनका बारिश के चलते पंजाब किंग्स के खिलाफ धुल गया।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…