एयरलाइनों में इन दिक्कतों से सबसे ज्यादा परेशान हैं कस्टमर, सर्वे में हुए ये चौंकाने वाले खुलासे
Updated on
13-02-2024 05:18 PM
नई दिल्ली: देश में इस साल जनवरी में इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा सहित अन्य कंपनियों की ओर से कई उड़ानें रद्द या फिर देरी को लेकर हवाईअड्डों पर अराजकता जैसी स्थिति देखने को मिली। यात्रियों को न तो समय से सूचना दी गई और न ही उड़ानों को लेकर कोई अपडेट जारी किया गया। इससे लोग दिल्ली, लखनऊ, कोझिकोड जैसे कई हवाई अड्डों पर लंबे समय तक फंसे रहे। क्या इस तरह की दिक्कतें मौसम, तकनीकी गड़बड़ियों, एयरलाइंस और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के गैर-पेशेवर बर्ताव की वजह से हो रही हैं? संसद में एयरलाइंस का बचाव करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'अगर हमारे देश में मौसम के कारण कैंसिलेशन का डेटा देखा जाए तो यह इस साल 0.3% है। कमर्शल और परिचालन 0.2% है। तकनीकी रूप से यह 0.2% है... यदि आप कैंसिलेशन के सभी तीन कारणों को एक साथ लेते हैं, तो भी यह देश भर में नागरिक उड्डयन में हमारे कुल हवाई यातायात का 0.7% है। लोकल सर्कल ने कोहरे जैसी समस्याओं के अलावा जनवरी में होने वाली देरी की वजहों और यात्रियों के सामने आने वाली अहम दिक्कतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए 2023 में एक सर्वे किया। इसमें कई अहम बातें सामने आईं, जो इस तरह हैं...
इन एयरलाइनों पर रहा फोकस
सर्वे में सबसे पहले टाटा समूह से जुड़ी दो एयरलाइनों पर फोकस किया गया। लोगों से पूछा गया, 'पिछले तीन वर्षों में विस्तारा या एयर इंडिया की उड़ान के दौरान आपने कब और किन समस्याओं का सामना किया?' 11,647 लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…