दादा की होगी घर वापसी... अकेले चुनाव में खड़े होंगे सौरव गांगुली, फिर से संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Updated on
06-08-2025 01:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट प्रशासक पद की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं। गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2019 में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी और 2022 तक पद पर रहे। अब वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष के रूप में अपनी पुरानी भूमिका में लौटेंगे। गांगुली ने इंडिया टुडे को बताया कि वह अगले महीने होने वाली CAB की वार्षिक आम बैठक से पहले अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
अभी गांगुली के भाई हैं अध्यक्ष
अभी सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली CAB के अध्यक्ष हैं लेकिन लोढ़ा कमेटी के नियमों के कारण अब इस पद पर नहीं रह सकते। इसलिए सौरव गांगुली फिर से अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इन नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक पद पर कितने समय तक रह सकता है इसकी सीमा तय की गई है। सौरव गांगुली के खिलाफ कोई और खड़ा नहीं हो रहा है, इसलिए उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक जरूरी मीटिंग भी हुई थी। अब 14 अगस्त को एक और मीटिंग होगी। इसके बाद नामांकन और बाकी काम किए जाएंगे। फिर AGM में चुनाव होगा।
2015 में कैब सचिव बने थे गांगुली
सौरव गांगुली ने 2015 में CAB में सचिव के रूप में शुरुआत की थी। फिर जगमोहन डालमिया के निधन के बाद वे अध्यक्ष बने। 2019 तक वे इस पद पर रहे। इसके बाद वे बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए। CAB में अपने पहले कार्यकाल में गांगुली ने बंगाल क्रिकेट को मजबूत करने पर ध्यान दिया। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया और कोचिंग और खिलाड़ियों के विकास में पैसा लगाया। उनकी कोशिशों से बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने लगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…