दादी अम्मा का 66 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू, कैफ के अंदाज में किया रनआउट
Updated on
22-04-2024 02:18 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 की उम्र पार करते ही खिलाड़ियों के संन्यास लेने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई खिलाड़ी तो उससे पहले भी संन्यास ले लेते हैं। एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने 34 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन एक ऐसी भी खिलाड़ी है, जिसने उस उम्र में डेब्यू किया है, जिसमें शायद कोई कोचिंग भी नहीं देता है।
66 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू
जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। एक क्रिकेटर ने 66 साल और 334 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। इस क्रिकेटर का नाम सैली बार्टन है। उनका जन्म 23 मई 1957 को हुआ था। सैली जिब्राल्टर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं। उन्होंने एस्टोनिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में डेब्यू किया। विकेटकीपर सैली बार्टन को इस मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। उनकी उम्र का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 1994 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले कपिल देव अभी 65 साल के ही हैं।
उस्मान गोकर के नाम था रिकॉर्ड
इस उम्र में डेब्यू तो दूर किसी महिला या पुरुष खिलाड़ी ने इंटरनेशनल मैच तक नहीं खेला है। सैली बार्टन ने उस्मान गोकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। तुर्किये के गोकर ने 2019 में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 59 साल और 181 दिन थी। अपने करियर के एकमात्र मैच में वह एक रन बनाकर नाबाद रहे थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…