2016 में ही दलाई लामा ने किया था बड़ा ऐलान
दलाई लामा ने 2016 में मंगोलिया का दौरा किया था और घोषणा की थी कि जेटसन धम्पा का एक नया अवतार पैदा हुआ है और उसकी खोज चल रही है। इस यात्रा के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गुस्से का इजहार किया था। चीन ने मंगोलिया को राजनयिक प्रतिक्रिया की धमकी भी दी थी। दलाई लामा को 1937 में पिछले नेता के पुनर्जन्म के रूप में पहचाना गया था जब वह सिर्फ दो साल के थे।
