Select Date:

दोनों बहनों को दलजीत कौर ने बताया भाई और मां, ये देश की हैं शान, भारतीय सेना का हैं हिस्सा

Updated on 10-04-2023 07:39 PM
कभी शालीन भनोट के साथ शादीशुदा रिश्ते में बंधीं टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। खैर, यहां जो हम बताने जा रहे हैं वो दलजीत के नए हसबैंड के बारे में नहीं है बल्कि उनकी दोनों बहनों के बारे में हैं। आज 10 अप्रैल को सिबलिंग्स डे पर दलजीत कौर ने अपनी बहनों से साथ एक तस्वीर शेयर कर उनके बारे में काफी कुछ लिखा भी है।

Siblings Day 2023 के मौके पर शेयर की गई इस तस्वीर में दलजीत कौर अपनी दोनों बहनों के साथ दिख रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'ये पोस्ट मेरी दोनों माओं को डेडिकेट है, वो जो जिनसे में खूब लड़ती हूं, वो दो जिनकी तारीफ का मतलब वाकई मेरी सफलता है, वो दो जिनके लिए मैं अपनी जिंदगी कुर्बान कर सकती हूं। ये दोनों वो हैं जो बहनें होने से इनकार करती हैं और ये भाई और मां की जगह लेती हैं। मैं बहुत ऊंचाई से खड़े होकर ये बताना चाहती हूं कि मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं, मैं हमेशा आप दोनों को परेशान करती रहूंगी क्योंकि मैं सबसे छोटी हूं। लव यू रोजी दादा, लव यू गोल्डी दादा।'

दलजीत की दोनों बहनें हैं भारतीय सेना का हिस्सा

दलजीत कौर के इस पोस्ट पर लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि ऐसी ही होती हैं बड़ी बहनें। लोग दलजीत और उनकी बहनों की इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि दलजीत के परिवार में उनके पिता जहां रिटायर्ड कर्नल हैं वहीं उनकी दोनों बहनें अमृत कौर ग्रोवर और जतिन्दर कौर भी भारतीय फौज का हिस्सा हैं। अमृत कौर ग्रोवर ने इस पोस्ट के जवाब में लिखा है, 'उसी ऊंचाई पर खड़े होकर मैं भी ये कहना चाहती हूं तुम नाराज करो या नहीं लेकिन तुम हमेशा हमारी आंखों का तारा बनी रहोगी और हमेशा हमारे लिए छोटी बच्ची रहोगी। तुम्हारे पास गुस्सा होने का पूरा अधिकार आगे भी है, लड़ो या कुछ भी करो, तुम्हारे लिए दिन-ब-दिन प्यार बढ़ता ही जाएगा।'

निखिल पटेल से रचाई है दलजीत ने दूसरी शादी

बता दें कि शादी के बाद दलजीत हसबैंड निखिल पटेल के साथ केन्या शिफ्ट हो गई हैं। दलजीत को शालीन भनोट से एक बेटा भी है और उसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा भी था कि शालीन खुश थे कि उनके बेटे जेडन को नई जिंदगी मिल रही है। बता दें कि Dalljiet Kaur और शालीन भनोट ने साल 2009 में शादी रचाई थी और करीब 5 साल के बाद 2015 में वे अलग हो गए थे। बता दें कि दलजीत ने शालीन के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था, जिसमें दहेज प्रताड़ना और मारपीट की बात कही गई थी।

शालीन से अलग होने के बाद बदला था बेटे का नाम

बता दें कि दलजीत के बेटे का नाम पहले शारव हुआ करता था, लेकिन बाद में शालीन भनोट से अलग होने के बाद उन्होंने बेटे का नाम जेडन रख लिया। दलजीत 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'स्वरागिनी – जोड़े रिश्तों के सुर', 'काला टीका', 'कयामत की रात' और 'गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.