Select Date:

'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम सोडा', पूर्णियां के थिएटर में चोरी 'धुरंधर' का आइडिया

Updated on 21-03-2026 03:18 PM
इस वक्त देश और दुनिया की सारे खबरें, इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध, एक तरफ और 'धुरंधर 2' एक तरफ है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में डंका पीट रही 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान कई सिनेमाघरों में एक मजेदार नजारा दिखा है। दरअसल देश भर के कई सिनेमाघरों में 'धुरंधर' के 'दूध सोडा' वाले स्टाइल को अपनाकर स्टॉल्स पर उसी अंदाज में खाने-पीने की चीजें बेची जा रही हैं।

भारत भर के कई सिनेमा हॉलों ने 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान दूध सोडा बेचने का एक नया और अनोखा तरीका सामने आया। इसके कई वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर नजर आए हैं।

मोहम्मद आलम के किरदार का 'दूध सोडा' वाला आइडिया ही चुरा लिया

आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' इस वक्त सिनेमाघरों में खूब दहाड़ मार रही है। इस फिल्म को लेकर दीवानगी का आलम ये है कि 'धुरंधर' के मोहम्मद आलम के किरदार का 'दूध सोडा' वाला आइडिया ही चुरा लिया गया है। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) के किरदार को अनोखे अंदाज में पाकिस्तान में दूध सोडा बेचते दिखाया गया है

'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा'

फिल्म के पहले हिस्से में गौरव गेरा का डायलॉग, 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा' काफी पॉप्युलर हो गया है। अब सोशल मीडिया X पर कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं। बिहार के पूर्णियां से लेकर कोयंबटूर और तिरुप्पुर के ब्रॉडवे सिनेमा तक ने अपने मेन्यू में 200 रुपये में दूध सोडा शामिल किया है।अब 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में काफी लोग आलम स्टाइल में ही दूध सोडा बेचते दिख रहे हैं जो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है।

गौरव गेरा का मोहम्मद आलम वाला किरदार

बता दें कि फिल्म के पहले हिस्से 'धुरंधर' में गौरव गेरा यानी मोहम्मद आलम की करांची के ल्यारी इलाके में एक साधारण जूस की दुकान है। मोहम्मद आलम ही वो किरदार है जो हमजा अली मजारी यानी रणवीर सिंह को पाकिस्तान में ठिकाना देता है और वहां घुसपैठ में उसकी पूरी मदद करता है। दरअसल मोहम्मद आलम खुद भी भारत का एक एक सीक्रेट एजेंट है।

गौरव गेरा ने रणवीर के साथ तस्वीर शेयर की

गौरव ने रणवीर यानी हमजा के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें दोनों 'धुरंधर' साथ दिख रहे हैं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए गौरव ने लिखा है, 'तू मेरे पीछे हमजा, मैं तेरे पीछे।' इस पोस्ट पर लोगों ने उनके किरदार की जमकर तारीफ की है। लोग उनके डायलॉग को याद करते हुए लिख रहे हैं- कोई याद रखे न रखे बस तू मुझे याद रखना हमजा, दिल जीत लिया आपने। एक ने कहा- भाई, क्या एंट्री दी आपको , कसम से रोना आ गया, शरबत वाला शहादत देता है। एक ने कहा- आपके दो मिनट के सीन ने रुला दिया है। एक ौर यूजर ने कहा- भाई 'धुरंधर 2' में पता लगा कि ये जस्सी जैसी कोई नहीं वाले गौरव गेरा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.