Select Date:

रिलायंस ब्रांड्स के पहले कर्मचारी, मुकेश अंबानी की लाडली के राइट हैंड दर्शन मेहता

Updated on 07-02-2024 01:44 PM
नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी की लाडली ईशा रिलायंस रिटेल का नेतृत्‍व करती हैं। यह रिलायंस ग्रुप की सबसे सफल सहायक कंपनियों में से एक है। हर गुजरते साल के साथ कंपनी बढ़ती जा रही है। यह बात खासतौर से इसके लक्जरी कारोबार पर लागू होती है। ईशा की लाखों करोड़ की कंपनी चलाने में दर्शन मेहता का बड़ा योगदान है। दर्शन को ईशा का दाहिना हाथ कहा जाता है। इसके लिए दर्शन को हर महीने लाखों रुपये सैलरी मिलती है। आइए, यहां उनके बारे में जानते हैं।

रिलायंस रिटेल के प्रेसीडेंट और सीईओ

ईशा अंबानी के राइट हैंड दर्शन मेहता रिलायंस रिटेल के प्रेसीडेंट और सीईओ हैं। आरआरवीएल (रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड) का प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन अगस्त 2023 तक 8.3 लाख करोड़ रुपये था। दर्शन मेहता 2006 में स्थापित रिलायंस ब्रांड्स के पहले कर्मचारी थे। वह 2008 से खुदरा कंपनी के प्रेसीडेंट और सीईओ हैं

कई अंतरराष्‍ट्रीय ब्रांडों को देश में लाने का श्रेय

आरबीएल देश में 700 से ज्‍यादा स्टोरों को ऑपरेट करता है। इसके 10,000 से ज्‍यादा कर्मचारी हैं। कंपनी को देश में 85 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड लाने का श्रेय हैं। इनमें बरबेरी, वैलेंटिनो, वर्साचे, बोट्टेगा वेनेटा, बालेनियागा, मार्क्स एंड स्पेंसर, टिफनी एंड कंपनी, जिमी चू, प्रेट ए मैंगर और पॉटरी बार्न शामिल हैं। दर्शन मेहता को देश में एर्मेनेगिल्डो जेग्ना, ब्रूक्स ब्रदर्स और डीजल की पेशकश करने के साथ टॉमी हिलफिगर, नौटिका और गैंट जैसे ब्रांडों को भारत में लाने के पीछे माना जाता है।

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट

दर्शन मेहता पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्‍होंने विज्ञापन में अपना करियर शुरू किया था। ईशा की कंपनी में जुड़ने से पहले दर्शन ने त्रिकाया ग्रे एडवरटाइजिंग में सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव के तौर पर काम किया था। इस एडवरटाइजिंग कंपनी को अब डब्ल्यूपीपी ने खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मेहता की सैलरी साल 2020-2021 के लिए 4.89 करोड़ रुपये थी।

देश में हजारों स्‍टोर चला रही है कंपनी

रिलायंस रिटेल की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए 2.6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया। मार्च 2023 तक कंपनी 7000 शहरों में 18,040 स्टोर चला रही थी। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाला जियो वर्ल्ड प्लाजा रिलायंस रिटेल समर्थित लक्जरी ब्रांड का हब है। इसने नवंबर 2023 में अपने दरवाजे खोले थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.