Select Date:

:राजू श्रीवास्तव के हार्ट अटैक को अफवाह समझती रहीं बेटी अंतरा..आखिरी दिनों को याद कर हुईं भावुक

Updated on 16-01-2023 07:44 PM
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। सितंबर, साल 2022 में राजू ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके अचानक चले जाने के सदमें से अभी तक उनका परिवार उभर नहीं पाया है। राजू की अचानक हुई मौत के बाद पहली बार परिवार को कोई सदस्य मीडिया के सामने आया है। राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने हाल ही में हमारे सहयोगी इ-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पिता के बारे में ढेर सारी बातें की हैं। अंतरा ने राजू के आखिरी दिनों को याद कर कहा कि उन्हें अपने पिता के हार्ट अटैक की खबरें अफवाह लग रही थी।
अंतरा ने आगे बताया, ' मम्मी को भी पापा के हार्ट अटैक की खबर अफवाह लगी थी। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह ट्रेडमिल पर बेहोश हो गए हैं। मैं, मम्मी और भाई तब मुंबई में थे। हम फौरन दिल्ली गए। चाचा को भी 14 अगस्त को डिस्चार्ज कर दिया गया।'

अंतरा को याद आए पिता के आखिरी दिन

अंतरा पिता के आखिरी दिनों को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने आगे बताया, जिंदगी कभी नहीं बताती कि यह आपका आखिरी दिन है। पापा 10 दिनों के लिए शहर से बाहर गए थे। मेरे बर्थडे के एक दिन पहले उन्होंने लाफ्टर चैंपियन के लिए शूट किया था। हमनें एक साथ मेरा बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। वह खुश थे और हमेशा की तरह सभी तो हंसा रहे थे।'

'जिम को दोष देना गलत'

अंतरा से जब राजू श्रीवास्तव के हेल्थ से संबंधित सवाल किए गए। तब उन्होंने बताया, 'पापा के हार्ट अटैक के लिए जिम को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। जिम में जो कुछ भी हुआ वह महज एक इत्तेफाक है। वह पहले से बीमार थे।'

क्या कर रहे हैं राजू के बच्चे

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा इंडस्ट्री में एक असिस्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने वोडका डायरिज और पलटन जैसी फिल्मों में काम किया है। इन दिनों अंतरा, कल्की कोचलिन और श्रेयस तलपड़े से साथ एक शॉर्ट फिल्म पर काम कर रही हैं। वहीं, राजू का बेटा आयुष्मान एक सितार वादक है और पंडित निलाद्री कुमार से सीख रहा है। आयुष्मान, कैलाश खेर के बैंड के लिए भी परफॉर्म करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.