दो साल की पूरी हुईं बेटी वामिका कोहली, मां अनुष्का शर्मा ने शेयर की शरारत से भरी अनदेखी तस्वीर
Updated on
11-01-2023 09:54 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ-न-कुछ पोस्ट्स करती रहती हैं। बेटी वामिका के साथ भी वह फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं लेकिन कभी उसका चेहरा नहीं दिखाती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर करी उसे जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है। उन्होंने साथ ही एक खूबसूरत-सा कैप्शन भी लिखा है।
कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पति विराट कोहली और बेटी वामिका (Vamika) के साथ वृंदावन गई थीं। वहां बाबा नीम करौली के आश्रम में जाकर आशीर्वाद लिया था। उसका वीडियो भी सामने आया था। उसमें वामिका बहुत क्यूट लग रही थीं। 11 जनवरी 2021 को जन्मीं वामिका अब दो साल की हो गई हैं। इस मौके पर मां अनुष्का शर्मा ने पोस्ट किया है। और बेटी के दो साल पूरे होने पर ममता से भरी लाइन लिखी है।
अनुष्का-वामिका की प्यारी तस्वीर
इस फोटो में मां-बेटी दोनों गार्डन एरिया में किसी लेक के किनारे बैठे हुए हैं। अनुष्का शर्मा बेंच पर बैठी हैं और गोद में वामिका है, जो एक्ट्रेस के चेहरे को दबोच रही है। उनके साथ खेल रही है। और अनुष्का भी खिलखिलाकर हंस रही हैं। इस पोस्ट के बाद सभी बधाई दे रहे हैं। प्यार लुटा रहे हैं। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने अपना दिल न्योछावर किया है। वहीं गौहर खान ने दुआ की है। नीति मोहन ने वामिका दो बर्थडे विश किया है। अंशुला कपूर, धानश्री, तृप्ति धिमरी समेत अन्य ने प्यार लुटाया है और शुभकामनाएं दी हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…