Select Date:

तीसरे टी-20 से हटे डेविड कॉन्वे और वॉर्नर:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में कॉन्वे को लगी थी चोट, वॉर्नर भी चोटिल

Updated on 24-02-2024 12:53 PM

ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर और न्यूजीलैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे तीसरे टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। कंगारू और कीवी टीम के बीच रविवार को ऑकलैंड में तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है।

वॉर्नर की जगह स्टीव स्मिथ को तीसरे टी-20 में भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय है। वहीं कॉन्वे की जगह न्यूजीलैंड की टीम ने टिम सिफर्ट को शामिल किया है।

वॉर्नर के IPL तक फिट होने की उम्मीद
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक वॉर्नर इंजरी की वजह से तीसरे मुकाबले से बाहर हैं। वॉर्नर को रिकवरी में कुछ समय लगेगा। हालांकि, इससे IPLया उसके बाद ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी प्रभावित नहीं होगी।

दूसरे मैच से भी बाहर थे वॉर्नर
वॉर्नर ऑकलैंड में शुक्रवार को खेले गए मैच से भी बाहर थे। हालांकि, उन्हें रोटेशन की वजह से भी उनका दूसरे टी-20 में खेलना तय नहीं था। उन्हें पहले टी-20 मैच में चोट लग गई थी। वॉर्नर ने पहले मुकाबले में 20 गेंदों में 32 रन बनाए थे।

डॉन्वे को दूसरे मैच में कीपिंग के दौरान अंगूठे में लगी थी चोट
विकेटकीपर-बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को शुक्रवार (23 फरवरी) को दूसरे गेम में कीपिंग करते समय अंगूठे में चोट लग गई और वह बाद में टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए बैटिंग भी नहीं कर सके। वह अब वेलिंगटन स्थित अपने घर लौटेंगे और चोट की गंभीरता का पता लगाने के विशेषज्ञ से मिलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया कुछ प्लेयर्स को तीसरे टी-20 से दे सकता है आराम
ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टी-20 में कुछ प्लेयर्स को आराम दे सकता है, उनकी जगह पर बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। मैट शॉर्ट को तीसरे टी-20 में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। शॉर्ट को पहले टी-20 में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी थी। ऐसे में उन्हें रविवार को दूसरा मौका मिल सकता है। वहीं मिचेल मार्श, पैट कमिसं और जोश हेजलवुड को आराम दिया जा सकता है।

मिचेल मार्श की जगह आखिरी टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मैथ्यू वेड संभाल सकते हैं। वहीं कमिंस और हेजलवुड की जगह मिचेल स्टार्क और स्पेंसर जॉनसन को मौका मिल सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.